7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: चुनावी सभा करने आए MP मनोज तिवारी ने रायपुर एयरपोर्ट में बनाया वीडियो, कहा मैं 3 घंटे से बहुत परेशान हूं…Video

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ में चुनावी सभा करने आए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को रायपुर एयरपोर्ट से वीडियो बनाकर अपने ट्विटर पर शेयर किया है।
1 minute read
Google source verification
patrika

Breaking: चुनावी सभा करने आए मनोज तिवारी ने रायपुर एयरपोर्ट में बनाया वीडियो, कहा मैं तीन घंटे से बहुत परेशान हूं...Video

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ में चुनावी सभा करने आए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को रायपुर एयरपोर्ट से वीडियो बनाकर अपने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने 45 सेकंड के वीडियो में कहा कि वे तीन घंटे से रायपुर एयरपोर्ट में फंसे हुए हैं।

काफी परेशानियों से जूझ रहे हैं। नवागढ़ में वे मंत्री व मौजूदा विधायक, भाजपा प्रत्याशी दयालदास बघेल का प्रचार करने जा रहे थे।

बेमेतरा के नवागढ़ में होने वाली थी सभा
आज लगभग 11:15 बजे बेमेतरा में मनोज तिवारी की सभा होने वाली थी, लेकिन जब मनोज तिवारी एयरपोर्ट पर पहुंचे इस दौरान एटीसी के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें उड़ान भरने और लैंड करने की परमिशन नहीं हासिल हुई है। ऐसे में इस दौरान मनोज तिवारी को लगातार औपचारिकता पूरी नहीं करने की बात कह कर एयरपोर्ट पर ही रोककर रखा गया है।

सोशल मीडिया पर डाला वीडियो
नोज तिवारी को ढाई से 3 घंटे के बीच भी औपचारिकता पूरी नहीं करने की बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने एटीसी के अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। अपना वीडियो बनाकर उसे अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट में डाल दिया। सांसद मनोज तिवारी ने वीडियो में साफ-साफ कहा है कि औपचारिकता के नाम पर उनकी चुनावी सभा को विफल करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए उन्होंने सीधे-सीधे कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदार बताया। साथ ही इसे एक बड़ा षड्यंत्र करा दे दिया।