बलरामपुर

Commits suicide: डिप्रेशन में युवती ने लगाई फांसी, बड़ी बहन से कहा था- मैं बुआ के घर जा रही हूं, फिर…

Commits suicide: युवती की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि वह अपना मोबाइल भी ठीक नहीं करा पा रही थी, बड़ी बहन ने कहा था कि नया मोबाइल जल्द ही खरीद दूंगी, लेकिन इससे पहले ही उसने उठा लिया घातक कदम
less than 1 minute read
Commits suicide
Girl who hanged himself (Photo- Patrika)

कुसमी। आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव (Commits suicide) से जूझ रही एक 18 वर्षीय युवती ने रविवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी बड़ी बहन को कहकर निकली थी कि बुआ के घर जा रही है, लेकिन उसका शव रास्ते में एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। जबकि बड़ी बहन ने उससे कहा था कि वह जल्द ही उसके लिए नया मोबाइल खरीद देगी, लेकिन इससे पहले ही उसने यह घातक कदम उठा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पीएम पश्चात परिजन को सौंप दिया है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गजाधरपुर सरना पारा निवासी नीलम कुमारी बसोड़ उम्र 18 वर्ष कक्षा 6वीं तक पढ़ी थी। वह पिछले कुछ सालों से अपनी मां और छोटी बहन के साथ अंबिकापुर में मजदूरी कर रही थी।

कुछ समय पूर्व मां छोटी बेटी को लेकर रायपुर चली गई थी जिससे नीलम अंबिकापुर में अकेले रह गई और आर्थिक स्थिति बिगड़ (Commits suicide) गई। करीब डेढ़ माह पहले नीलम अपनी बड़ी बहन अमिता बाई के घर ग्राम घुघरीकला आकर रहने लगी थी और खेतों में काम में सहयोग कर रही थी।

बताया गया कि आर्थिक स्थिति खराब होने से नीलम अपना खराब मोबाइल न तो ठीक करा पा रही थी और न ही नया खरीद पा रही थी। इसी बात को लेकर वह तनाव (Commits suicide) में रहती थी। जबकि बड़ी बहन ने जल्द ही नया मोबाइल खरीदने की बात कही थी।

Commits suicide: फांसी के फंदे पर मिला शव

इस बीच रविवार शाम वह उसी गांव में रहने वाली बुआ के घर जा रही हूं कहकर अपनी बड़ी बहन के घर से निकली थी। सोमवार दोपहर कसई बहेरा मार्ग के पास जंगल में आम के पेड़ से उसका शव फांसी (Commits suicide) के फंदे पर लटका मिला।

Updated on:
19 Aug 2025 08:53 pm
Published on:
19 Aug 2025 08:52 pm