बलरामपुर

Commits suicide: करमा त्योहार से रात में घर लौटी युवती, घरवालों ने डांटा तो निकल गई, सुबह इस हाल में मिली लाश

Commits suicide: घर से निकलने के बाद परिजनों ने सोचा कि फिर करमा त्योहार देखने गई होगी, जब सुबह तक नहीं लौटी तो होने लगी खोजबीन
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2025, 8:41 PM IST
CG News: तालाब में तैरती मिली महिला की लाश, हाथ-पैर बंधे होने से हत्या की आशंका...(photo-patrika)
CG News: तालाब में त..(photo-patrika)

कुसमी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक युवती का गुरुवार की सुबह फांसी पर लटका शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवती ने आत्महत्या (Commits suicide) की है। परिजन का कहना है कि बुधवार की रात वह करता त्योहार में शामिल होकर लौटी थी। वह नशे में थी, इसे लेकर घरवालों ने डांट लगाई तो वह घर से निकल गई। सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ पर फंदे के सहारे शव लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई की।

कोरंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरबेना के पत्थलटोली निवासी राधा केरकेट्टा (Commits suicide) पिता जयलाल 19 वर्ष बुधवार की रात गांव में आयोजित करमा पर्व देखने गई थी। इस दौरान उसने हडिय़ा दारू का सेवन भी किया था। शाम को घर लौटने के बाद उसका परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

इस पर उन्होंने फटकार लगाई। इसके बाद वह बिना कुछ बताए घर से निकल गई। परिजनों ने सोचा कि वह फिर से गांव में करमा उत्सव देखने गई होगी। लेकिन जब गुरुवार की सुबह तक घर नहीं लौटी (Commits suicide) तो उसकी तलाश शुरु की गई।

Commits suicide: फांसी पर लटकी मिली लाश

खोजबीन के दौरान घर के पीछे कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ में फंदे के सहारे युवती का शव लटकता मिला। सूचना पर कोरंधा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद मृतका के परिजन गहरे सदमे में हैं और पुलिस को घटना (Commits suicide) के संबंध में कुछ भी बताने से फिलहाल इनकार कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
9 Oct 2025, 8:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Balrampur Road Accident: सडक़ हादसे में 17 वर्षीय आशु की मौत, दोस्त गंभीर, जीप को साइड देते ही टोचन ट्रॉली से टकरा गई बाइक

Balrampur Collector बोलीं- सिर्फ किसानों के धान की ही होगी खरीदी, क्वालिटी से समझौता नहीं, बिचौलियों-कोचियों पर रहेगी कड़ी नजर

Balrampur Crime: झारखंड के बूचडख़ाना ले जाई जा रही थीं 6 भैंसें, पुलिस को देखते ही हुए फरार, लक्जरी कार से पायलेटिंग कर रहे 2 तस्कर गिरफ्तार

Balrampur Murder: भाई दूज से एक दिन पहले ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या, जंगल में ले जाकर सिर पर किया वार

Balrampur Crime: धनतेरस के दिन दुकान खोलने पहुंचे व्यवसायी के उड़े होश, रात में ही लाखों के मोबाइल ले उड़े चोर