बलरामपुर

2 दिन से पिता को खोज रहा था बेटा, फिर अचानक मिली ऐसी खबर कि भागता पहुंचा बदहवास

नाले के पास स्थित अपने खेत में काम करने के दौरान युवक का पिता हो गया हादसे का शिकार
2 min read
Police on the spot
Body

कुसमी. एक युवक रविवार की सुबह अपने मवेशियों को लेकर जंगल में गया था। इस दौरान उसका पिता नाले के पास स्थित खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान ऊपर से मिट्टी का ढेर भरभराकर उसपर गिर पड़ा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर पिता के घर नहीं लौटने पर बेटा उसकी खोजबीन करने लगा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

2 दिन बीत जाने के बाद माइंस मजदूर संघ के नेता ने उसके पिता की लाश नाले के पास पड़े होने की जानकारी दी। यह सुनते ही उसके होश उड़ गए। वह बदहवास भागता हुआ वहां पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा व पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी थाना क्षेत्र के ग्राम कुदाग निवासी 50 वर्षीय अवधेश बुनकर पिता मदन बुनकर का पुत्र मानदेव बुनकर रविवार की सुबह मवेशियों को चराने जंगल की तरफ निकल गया था। इधर उसका पिता अवधेश बुनकर गांव से लगे खूंटी दोहर नामक नाले के समीप अपने खेत में काम करने गया था और नाले के किनारे वह काम कर रहा था।

इसी दौरान नाले के किनारे की करीब 12 फिट ऊंचाई की मिट्टी की एक मोटी परत अचानक धस गई। हादसे में मिट्टी के ढेर में दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर मवेशी चराने के बाद लौटे उसके पुत्र ने जब अपने पिता को घर में नहीं देखा तो सोचा कहीं घूमने गए होंगे, लेकिन देर शाम तक भी नहीं लौटने पर वह खोजबीन में जुट गया।

इसी बीच मंगलवार की सुबह को ग्राम सरईडीह निवासी माइंस मजदूर नेता लक्ष्मण यादव ने मानदेव को बताया कि तुम्हारे पिता का शव घुटी दोहर नाले के समीप पड़ा है। सूचना पर सामरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया। पिता की मौत से पुत्र समेत अन्य परिजन सदमे में हैं।

Published on:
04 Sept 2018 08:25 pm
Also Read
View All
Balrampur News: मध्यप्रदेश से ज्वेलरी चोरी कर फरार उत्तर प्रदेश की 2 युवतियां छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार, भागने वाली थीं झारखंड

Balrampur News: शिक्षक को हटाए जाने के विरोध में जेन अल्फा सडक़ पर, 27 ने स्कूल जाना छोड़ा, बोले- अच्छा पढ़ाते थे, क्यों हटाया?

Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार