बलरामपुर

युवती से 3 साल तक करता रहा दुष्कर्म, फिर किसी और से रचा ली शादी, मंदिर में पूजा करने पहुंचा और हो गया ये

युवती को जब इस बात का पता चला कि प्रेमी ने दूसरे से कर ली है शादी तो थाने में दर्ज कराई दुष्कर्म (Girl raped) की रिपोर्ट, शादी का दिया था झांसा

2 min read
Girl raped

रामानुजगंज. शादी का झांसा देकर एक युवक ने रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक-3 निवासी युवती से 3 साल तक दुष्कर्म (Girl raped) किया। फिर उसने झारखंड में दूसरी लड़की से शादी कर ली। 2 दिन पूर्व शादी करके अपने गांव लौटा था एवं मंगलवार सुबह 9 बजे करीब महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहा था।

इसी बीच दैहिक शोषण (Girl raped) की शिकार युवती द्वारा रामानुजगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, इसके बाद पुलिस द्वारा मंदिर में पूजा करते युवक को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज से लगे ग्राम पुरानडीह निवासी लालमोहन पिता गिरवर उम्र 25 वर्ष नगर के वार्ड क्रमांक-3 निवासी युवती के साथ विगत 3 वर्षों से शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण (Girl raped) करता रहा। इसी बीच 2 दिन पूर्व उसने रामगढ़ की लड़की के साथ डाल्टेनगंज के राम-जानकी मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद वह अपने गांव वापस आ गया।


युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट
मामले की जानकारी जब युवती को मिली तो उसने रामानुजगंज थाने में अपने साथ लगातार हुए दुष्कर्म (Girl raped) की शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट पर रामानुजगंज पुलिस ने मंगलवार की सुबह महामाया मंदिर में पूजा करने पहुंचे युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर आरोपी विरुद्ध धारा 376(2) जी के तहत अपराध दर्ज किया है।

बलरामपुर जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in Balrampur

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

Published on:
09 Jul 2019 08:14 pm
Also Read
View All