
Rape accused arrested
सीतापुर. 18 वर्षीय युवती को एक युवक ने प्रेमजाल में फंसाया, फिर उसने युवती से कहा कि वह उससे शादी करेगा। भरोसे में लेकर युवक ने उससे शारीरिक संबंध बना लिया। इसके बाद आए दिन वह उससे दुष्कर्म (Young girl raped) करता था। युवक की बार-बार की इस घिनौनी हरकत से युवती परेशान हो चुकी थी।
10 दिन पूर्व जब उसने फिर उसे अपनी हवस का शिकार (Young girl raped) बनाया तो यह बात युवती ने अपनी सहेली को बताई। सहेली ने यह बात उसके घर पर बताई। जब युवती के माता-पिता उससे शादी की बात करने गए तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लिचिरमा हरिजनपारा निवासी जयपाल सारथी पिता उपेंद्र 21 वर्ष ने जान-पहचान का फायदा उठाकर गांव की ही 18 वर्षीय युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ वह दुष्कर्म (Young girl raped) करता था।
इस संबंध में सीतापुर थाने के एसआई ओमप्रकाश पटेल ने बताया कि जयपाल कुछ दिन पूर्व गांव के बगीचे से कुछ दूर युवती को खेत में ले गया और उसके साथ बलात्कार (Young girl raped) किया।
युवती ने जब उससे शादी की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। इससे परेशान पीडि़ता ने सहेली को ये बात बताई। सहेली से बात घर तक पहुंची और युवती के माता-पिता युवक के पास शादी की बात लेकर पहुंचे। इस बार भी युवक ने शादी से इनकार कर दिया।
आरोपी युवक गिरफ्तार
इससे परेशान पीडि़ता ने माता-पिता के साथ थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर से आरोपी जयपाल सारथी को धर दबोचा और उसके विरुद्ध धारा 376 (2)ठ्ठ के तहत अपराध दर्ज किया है।
सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
Published on:
1 Jul 2019, 7:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.