30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीजा कई बार कर चुका था दुष्कर्म, नहीं रुक रहा था हैवानियत का खेल तो युवती ने किया ये

ससुराल में पहली बार जीजा ने जनवरी माह में लूटी थी आबरु (Sister-in-law raped), इसके बाद से आए दिन खेल रहा था अस्मत से
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 19 Jun 2019, 9:34 PM IST

Sister-in-law raped

Sister-in-law raped

अंबिकापुर. एक युवक की अपनी पत्नी की छोटी बहन पर बुरी नजर थी। पहली बार तो उसने ससुराल में ही उसे अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह किसी न किसी बहाने वहां पहुंचता और दुष्कर्म (Sister-in-law raped) करता।

जीजा की इस घिनौनी हरकत (Rape with sister-in-law) से तंग आकर युवती ने यह बात अपने परिजन को बताई। परिजन ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।


अंबिकापुर के महामायापारा निवासी एक युवक का दरिमा थानांतर्गत एक गांव में ससुराल है। इसी वर्ष जनवरी माह में वह ससुराल गया था। यहां उसने पत्नी की छोटी बहन को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म (Sister-in-law raped) किया। इसके बाद से वह आए दिन ऐसी गंदी हरकत करता था।

कुछ दिन पहले युवक अपने इलाज के लिए रांची गया था, यहां भी वह पत्नी की छोटी बहन को साथ ले गया था। इस दौरान रांची में भी उसने उसे अपनी हवस का शिकार (Sister-in-law raped) बनाया। जीजा की बार-बार की इस करतूत से त्रस्त हो चुकी युवती ने वहां से लौटने के बाद परिजनों को ये बात बताई।

इसके बाद परिजनों के साथ पीडि़ता बुधवार को कोतवाली (Kotwali) पहुंची और आरोपी जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज (Rape with girl) कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़