बलरामपुर

CG News: गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा! आधी रात को मचा हड़कंप…

CG News: बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत मानिकपुर में सिलेंडर गैस फटने से एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमें पूरे घर में आग लग गई।

less than 1 minute read

CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत मानिकपुर में आग लगने का मामला सामने आया है। बता दें कि सिलेंडर गैस फटने से एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमें पूरे घर में आग लग गई। आपको बता दें कि घर के सभी लोग भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

CG News: सिलेंडर फटा आधी रात..

वहीँ आग कैसे लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। सिलेंडर फटने के बाद आग लगी, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सिलेंडर फटने के बाद आग पुरे घर में फैलने लगा जिसके बाद घर के सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे, लेकिन सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद घर के लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचा पाए।

फायर ब्रिगेड समय पर मौके पर नहीं पहुंच सका, क्योंकि यह हादसा रात को हुआ और घर का निर्माण कच्चा था, जिससे आग तेजी से फैल गई। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि किसी भी व्यक्ति को जान का नुकसान नहीं हुआ।

Updated on:
27 Jan 2025 04:41 pm
Published on:
27 Jan 2025 03:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर