बलरामपुर

Video: संपूर्ण लॉकडाउन के बीच मेन मार्केट में खुलीं थीं 3 दुकानें, एसडीएम ने 1 महीने के लिए किया सील

SDM sealed Shops: कोरोना के कारण प्रशासन (Administration) द्वारा रविवार को जिले की सभी दुकानें बंद (Total close) करने जारी किया गया था आदेश
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2021, 2:38 PM IST
Total lockdown
SDm sealed shops

राजपुर. कोरोना की दूसरी लहर ने जब तबाही मचाना शुरु किया था तो प्रशासन द्वारा अन्य जिलों की तरह ही बलरामपुर जिले में भी लॉकडाउन लगाया गया था। जब संक्रमण के केस कम हुए तो जिले को अनलॉक किया गया। बलरामपुर जिला प्रशासन ने जिले को अनलॉक (Unlock) करते हुए रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन करने के आदेश जारी किए थे।

इधर राजपुर के कुछ दुकानदारों ने प्रशासन के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए दुकानें खुली रखी थीं। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम ने छापा मारकर तीनों दुकानों को 1 महीने के लिए सील (Shops Sealed) कर दिया है।

गौरतलब है कि कुछ शर्तों के साथ बलरामपुर जिले को अनलॉक तो किया गया है लेकिन रविवार को पूर्णत: बंद के आदेश भी दिए गए थे। इसका पालन व्यापारियों द्वारा किया जा रहा है।

लॉकडाउन आदेश का पालन व्यापारियों द्वारा किया जा रहा है या नहीं, इसकी मॉनिटरिंग करने रविवार की दोपहर राजपुर एसडीएम बालेश्वर राम, नगर पंचायत सीएमओ पीतांबर धुर्वे के साथ राजपुर के मुख्य बाजार में निकले थे।

इस दौरान महामाया किराना एवं जनरल स्टोर, बंसल क्लॉथ स्टोर वसंजय हार्डवेयर की दुकानें खुली मिलीं। इसके बाद एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों दुकानों को 1 महीने तक के लिए सील कर दिया है।


जारी रहेगी कार्रवाई
इस संबंध में एसडीएम बालेश्वर राम ने बताया कि प्रशासन द्वारा रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया गया है। इसके बाद भी दुकानें खोलकर आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई में एसडीएम व सीएमओ के अलावा नगर पंचायत के कर्मचारी व पुलिसकर्मी शामिल थे।

Published on:
Also Read
View All
Balrampur Collector बोलीं- सिर्फ किसानों के धान की ही होगी खरीदी, क्वालिटी से समझौता नहीं, बिचौलियों-कोचियों पर रहेगी कड़ी नजर

Balrampur Crime: झारखंड के बूचडख़ाना ले जाई जा रही थीं 6 भैंसें, पुलिस को देखते ही हुए फरार, लक्जरी कार से पायलेटिंग कर रहे 2 तस्कर गिरफ्तार

Balrampur Murder: भाई दूज से एक दिन पहले ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या, जंगल में ले जाकर सिर पर किया वार

Balrampur Crime: धनतेरस के दिन दुकान खोलने पहुंचे व्यवसायी के उड़े होश, रात में ही लाखों के मोबाइल ले उड़े चोर

Balrampur Accident: तेज रफ्तार बस और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, घर लौटते समय हुए हादसे का शिकार