4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना नियम का पालन कराने सड़क पर उतरे कलक्टर, उल्लंघन पर इन 11 दुकानों को किया सील

Shops Sealed: प्रशासनिक टीम ने लापरवाह दुकानदारों (Shopkeepers) पर की कार्रवाई, बिना मास्क के घूमते 38 लोगों से भी वसूला गया जुर्माना (Fine)
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 3 Apr 2021, 9:44 PM IST

कोरोना नियम का पालन कराने सड़क पर उतरे कलक्टर, उल्लंघन पर इन 11 दुकानों को किया सील

Shops sealed by Administration Team

सूरजपुर. कोरोना की दूसरी लहर में लोगों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन काफी गंभीर है। जिले में रात्रि कालीन कफ्र्यू लगाया गया है रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लोगों की अनावश्यक आवाजाही पर प्रतिबंध है जबकि धारा 144 के तहत 5 से अधिक लोग एक जगह पर एकत्रित नहीं हो सकते।

कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मास्क, दो गज की दूरी का पालन सभी को करना ही है। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने शुक्रवार की देर शाम प्रशासनिक अमले ने शहर में भ्रमण किया और इस दौरान धारा 144 का उल्लंघन करने वाले 11 दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील कर दिया गया।


सूरजपुर कलक्टर रणबीर शर्मा ने स्वयं सड़क पर उतर कर लोगों को सावधान व सतर्क रहने की सलाह दी। कुछ लापरवाह दुकानदारों ने अभी भी कोरोना को गंभीरता से नहीं लिया है जिन्हें नियमों का पालन कराने प्रशासनिक अमला को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। ऐसे ही करीब 11 दुकानदारों पर प्रशासनिक अमला द्वारा कार्रवाई की गई।

कलक्टर शर्मा कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में प्रशासनिक अमला को अलर्ट कर दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करें ताकि स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की भी सुरक्षा हो सके, उन्होंने स्वयं लोगों को समझाइश देने प्रशासनिक टीम के साथ शहर की सड़कों पर भ्रमण किया।

कलक्टर के ऐसे कदम की लोगों ने सराहना भी की। उम्मीद की जा रही है की जिला प्रशासन की अपील को लोग मानेंगे जिससे कोरोना की जंग जीती जा सके। प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई में एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा, तहसीलदार नंदजी पांडे, नपा के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस बल शामिल रहा।


इन दुकानदारों पर की गई कार्रवाई
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासनिक कार्रवाई में तेजी आ गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 दुकानों को सील कर दिया गया है तो वहीं बिना मास्क के घूम रहे 38 लोगों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई है। बिना मास्क के घूमने पर 500 का जुर्माना प्रशासन ने तय किया है।

कोरोना की दूसरे लहर के प्रकोप के बावजूद भी लोग सावधान व सतर्क नहीं हो रहे हैं। ऐसे ही लापरवाह लोगों व दुकानदारों पर प्रशासन ने कारवाई की है। शुक्रवार को कलक्टर रणबीर शर्मा ने स्वयं प्रशासनिक अमले के साथ शहर का भ्रमण किया था, इस दौरान ऐसे लापरवाह लोग सामने आए थे जिन पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई।

शहर के सुभाष चौक एवं भैयाथान रोड पर बिना मास्क के घूमने वाले 38 लोगों से 19 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। नियम विरूद्ध दुकान का संचालन करते पाए जाने महालक्ष्मी ड्रेसेस, गायत्री ड्रेसेस, मेसर्स अनुपम, सुषमा सुहाग सेंटर, वैभव साड़ी, जैन वॉच कॉर्नर, शंकर इलेक्ट्रिकल्स, मनोज साड़ी सेंटर, गुप्ता पान सेंटर, अंजलि ज्वेलर्स, ज्योति इलेक्ट्रिकल्स को सील करने की कार्रवाई की गई।