4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन में भी नहीं मान रहे कुछ दुकानदार, 2 दुकानें सील, संचालक पर 1000 तो ग्राहक पर 500 रुपए का जुर्माना

Shops sealed: सख्त लाकडाउन (Strict lockdown) का पालन कराने कलक्टर (Surajpur Collector) खुद निकल रहे जिले की सड़कों पर, दुकानें खुलीं देख करा रहे कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 16 Apr 2021, 4:15 PM IST

Shops sealed in Ramanujnagar

Lockdown

रामानुजनगर.कलक्टर रणबीर शर्मा(Surajpur Collector) ने 14 अप्रैल को सूरजपुर जिले के रामानुजनगर का औचक निरीक्षण कर लॉकडाउन (Lockdown) की स्थिति व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलक्टर सुभाष चौक से प्रेमनगर रोड पर थाने तक अधिकारियों के साथ पैदल निकले।

रास्ते में एक दुकान खुली देख तत्काल तहसीलदार (Tehsildar) को आदेशित कर दुकान को सील (Shops sealed) कराया। वहीं 15 अप्रैल को रामानुजनगर तहसीलदार द्वारा बैकुंठपुर रोड पर एक दुकान को खुला पाए जाने पर उसे सील कर दिया गया गया। साथ ही 1 हजार रुपए जुर्माना दुकानदार व सामान लेने आए ग्राहक से भी 500 रुपए जुर्माना (Fine) वसूला गया।

Read More: लॉकडाउन में कोई बेवजह बाहर तो नहीं घूम रहा है, जानने निकले कलक्टर-एसपी, जूता दुकान खुला देखा तो...


गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए सूरजपुर कलक्टर ने 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक के लिए सख्त लॉकडाउन (Strict lockdown) लगाया है। यहां तक कि किराना व सब्जी दुकानों को भी खुलने की छूट नहीं है।

कलक्टर ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराएं और बिना काम के घूम रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई करें। जो दुकानदार लॉक डाउन (Lockdown) का पालन नहीं करते हैं, उनकी दुकानें 15 दिनों के लिए सील कर दें।

कलक्टर (Surajpur collector) के इस आदेश का पालन प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों (Police officers) द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान जिले में अब तक आधा दर्जन से अधिक दुकानें सील की गई हैं, इसके अलावा बेवजह घूम रहे लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया है।

Read More: कोरोना नियम का पालन कराने सड़क पर उतरे कलक्टर, उल्लंघन पर इन 11 दुकानों को किया सील


लगातार किया जा रहा निरीक्षण
सूरजपुर कलक्टर(Surajpur Collector) व एसपी द्वारा सख्त लॉकडाउन का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उनके द्वारा जिले के बॉर्डर व चेकपोस्ट (Check post) पर स्वयं पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। गुरुवार को कलक्टर ने प्रतापपुर क्षेत्र में जूता दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की थी।