4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन में कोई बेवजह बाहर तो नहीं घूम रहा है, जानने निकले कलक्टर-एसपी, जूता दुकान खुला देखा तो…

Lockdown: नगरीय क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लॉकडाउन के नियमों (Lockdown rules) की निगरानी कर रहे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी (Officers), जूता दुकान संचालक का काटा चालान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 15 Apr 2021, 10:38 PM IST

Surajpur SP checking

Lockdown checking

सूरजपुर/प्रतापपुर/बिश्रामपुर. कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए जिले में 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक लॉकडॉउन (Lockdown) लगाया गया है। अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद है। कलक्टर रणबीर शर्मा(Surajpur Collector) ने लॉकडाउन के नियमों को पालन हो रहा है या नहीं,

इसका जायजा लेने प्रतापपुर पहुंचकर गली एवं विभिन्न वार्डो का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान नायब तहसीलदार गरिमा ठाकुर, जनपद पंचायत सीईओ मो. निजामुद्दीन, पीओ प्रेमसाय पैकरा, पुलिस अमला व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More: लॉकडाउन में मेडिकल दुकान खोलने की है छूट लेकिन संचालक ने कर दी ये गलती, दुकान सील


कलक्टर ने दुकानों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शू सेंटर पहुंचे तो खुला मिला तथा दुकानदार बिना मास्क पहने पाया गया। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चालान काटा गया।

कलक्टर ने दुकानदार एवं ग्राहकों को मास्क अनिवार्य रुप से पहनने एवं लॉकडाउन के दौरान गाइडलाइन नियमों का सख्ती से पालन करने समझाइश दी। उन्होंने कोरोना संक्रमण को बढ़ते देख वन विभाग के इको सेंटर का भी निरीक्षण किया तथा वन विभाग के अधिकारियों को क्वारेन्टाइन सेंटर बनाने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिए।

कलक्टरने सभी अधिकारियों को अनावश्यक घूमने-फिरने वालों पर एवं दुकान खोलने वालों पर निगरानी रखते हुए लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन कराने निर्देश दिए।

Read More: सख्त लॉकडाउन के बीच सरगुजा और सूरजपुर के कलक्टर-एसपी ने बॉर्डर पर की जांच, कहा- कड़ी नजर रखें


पुलिस अधीक्षक ने चेकपोस्ट का लिया जायजा
इधर बुधवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा(Surajpur SP) ने थाना सूरजपुर, रामानुजनगर, तारा व विश्रामपुर के बनाए गए चेक पोस्ट का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने चेक पोस्ट में तैनात जवानों को संक्रमण से सुरक्षित रहते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जवानों का कुशलक्षेम जाना और उनका मनोबल बढ़ाया।

IMAGE CREDIT: Lockdown checking

पुलिस अधीक्षक (Surajpur SP) ने कोतवाली परिसर एवं थाना रामानुजनगर में आवासीय क्वार्टर में रहे पुलिस जवानों के परिजन से चर्चा कर संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात बरतने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने जवानों के परिजनों से समस्याओं को जानी और उसका निराकरण किया। भ्रमण के दौरान रामानुजनगर थाने में आए फरियादियों की शिकायत पर जल्द कार्यवाही करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, थाना प्रभारी रामानुजनगर गोपाल धुर्वे, थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान, थाना प्रभारी विश्रामपुर सुभाष कुजूर, एएसआई संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Read More: कोरोना नियम का पालन कराने सड़क पर उतरे कलक्टर, उल्लंघन पर इन 11 दुकानों को किया सील


सीमाओं को किया गया है सील
पुलिस प्रशासन की ओर से जिले के चारों ओर की सीमाओं को सील कर दिया गया है, चेक पोस्ट स्थापित कर पुलिस प्रशासन की टीम मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही है, लगातार निगरानी बनी हुई है। यहां तैनात पुलिस जवानों ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मेडिकल इमरजेंसी एवं जरूरी सेवा से जुड़े वाहनों को ही जाने दिया।