बलरामपुर

Supari killer arrested: सुपारी लेकर हत्या करने वाला आरोपी 8 साल बाद झारखंड से गिरफ्तार, बोला- नहीं मिले 50 हजार रुपए

Supari killer arrested: रिश्ते में लगने वाले भतीजे ने चाचा को मारने दी थी 50 हजार रुपए की सुपारी, हत्या करने के बाद से फरार था आरोपी, जबकि भतीजा समेत 2 आरोपी हुए थे गिरफ्तार

3 min read
Murder accused

कुसमी। बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करचा में एक ग्रामीण की 8 साल पहले हत्या हुई थी। इस मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को चांदो पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मृतक का रिश्ते में लगने वाला भतीजा समेत 2 आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार हो गए थे, जो फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। भतीजे ने ही चाचा को मारने 50 हजार रुपए की सुपारी दी थी। हत्या (Supari killer arrested) करने d बाद आरोपी फरार हो गया था, जो 8 साल बाद पकड़ा गया। उसने बताया कि सुपारी की रकम अब तक उसे नहीं मिल पाई है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चांदो थाना अंतर्गत ग्राम करचा में वर्ष 2016 में हुई रूबेन खेस की हत्या का आरोपी मनोज सिंह पिता सुभाष सिंह निवासी ग्राम केरवा थाना रमकंडा, झारखंड 8 साल से फरार (Supari killer arrested) चल रहा था। आरोपी के खिलाफ चांदो थाने में धारा 302 व 120 बी के तहत जुर्म दर्ज था।

काफी प्रयास करने के बावजूद आरोपी पुलिस के पकड़ में नहीं आ पा रहा था। इसी बीच अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की एक टीम आरोपी की खोजबीन के लिए झारखंड रवाना हुई। यहां पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मनोज सिंह खैरवार को झारखंड के रमकंडा थाना अंतर्गत ग्राम केरवा से ही गिरफ्तार (Supari killer arrested) कर लिया।

पूछताछ में उसने रुबेन खेस की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया। इस पर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में चांदो थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव, आरक्षक विश्वनाथ सिंह, संदीप सिंह, संजय सिंह, दारा सिंह एवं साइबर सेल के आरक्षक आकाश तिवारी सक्रिय रहे।

Supari killer arrested: सुपारी की रकम नहीं मिल पाई थी

आरोपी मनोज ने पूछताछ में बताया कि वह 8 वर्ष पूर्व करचा निवासी अगीन साय एवं शैलेष उर्फ शोले खेस से झारखंड के बरगढ़ में मिला था। तीनों साथ में शराब पीये थे। इसी दौरान अगीन साय व शैलेष ने रूबेन खेस को मारने के एवज में 50 हजार की सुपारी (Supari killer arrested) देने का वादा किया था।

Murder accused

इसके बाद उसने 16 अक्टूबर 2016 को करचा निवासी रूबेन के ऊपर पिस्टल से फायर करने के साथ अगीन व शैलेष के साथ मिलकर चाकू से भी वार किया था। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। लेकिन उसे सुपारी की रकम नहीं मिल पाई थी। वह पुलिस की नजरों से छिपकर रह रहा था।

चाचा से इस बात को लेकर थी रंजिश

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रूबेन खेस आरोपी शैलेष खेस का रिश्ते में चाचा लगता था। आरोपी की 2 पत्नियों की मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां की भी मौत (Supari killer arrested) हो गई थी। इससे शैलेष को अपने चाचा रुबेन के ऊपर जादू-टोना करने का शक था।

दोनों के बीच काफी दिनों से जमीन विवाद भी चल रहा था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अगीन साय व शैलेष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो अब जमानत पर छूट गए हैं। वहीं आरोपी मनोज सिंह फरार चल रहा था।

Published on:
27 Nov 2024 08:42 pm
Also Read
View All
Woman murder: 4 बच्चों की मौत से बौखलाई मां ने पड़ोस की बुजुर्ग महिला को टांगी से काट डाला, दूसरी घर में नहीं मिली वरना…

Illegal paddy: सीजी-यूपी बॉर्डर पर पहुंचे कलेक्टर, कहा- धान तस्करों पर रखो कड़ी नजर, इधर SDM ने पकड़ लिया ट्रक में लदा 400 बोरा धान

Student commits suicide: बहन ने मोबाइल और 100 रुपए नहीं दिए नाराज हो गया 9वीं का छात्र, पिता से की हाथापाई, फिर लगा ली फांसी

Collector fake WhatsApp ID: बलरामपुर कलेक्टर के नाम से किसी ने बना लिया फर्जी व्हाटसएप अकाउंट, कलेक्टर ने लोगों से ये कहा

Teacher slapped student case: दूसरी कक्षा के छात्र को थप्पड़ मारने वाला शिक्षक गिरफ्तार, गिनती सुनाने में की थी गलती

अगली खबर