बलरामपुर

स्कूल बस ने बाइक सवारों को कुचला, दो युवकों की हुई मौके पर ही ददर्नाक मौत

ग्राम सेरंगदाग के पास आज सुबह बाइक और स्कूली बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। बच्चों से भरी स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Nov 2019, 1:04 PM IST
bike_accident.jpg

बलरामपुर. शुक्रवार को सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों की मौत से वहां कोहराम मच गए। स्कूली बच्चे बुरी तरह से डर गए। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम सेरंगदाग के पास आज सुबह बाइक और स्कूली बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। बच्चों से भरी स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हालंकि बस में बैठे स्कूली बच्चों को किसी तरह की चोट नहीं आयी।

आसपास के लोगों ने घटना की सुचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही कर रही है। बस सेक्रेट हार्ट स्कुल की बताई जा रही है।

Updated on:
29 Nov 2019, 1:04 PM IST
Published on: