31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो भाई अपनी मां के साथ मिलकर हड़पने की फ़िराक में थे बहन की जायदाद, बेटी दर्ज कराया FIR

उनके भाई और मां पिता के स्वामित्व वाली फाफाडीह में स्थित 3 हजार 751 वर्ग फीट परिवर्तित भूमि को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। इसी तरह पुरैना विशाल नगर अमलीडीह स्थित 1 हजार 600 वर्ग फीट पर बने मकान को भी हथियाने का भी प्रयास किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 28 Nov 2019, 5:41 PM IST

fraud.jpg

fraud

रायपुर. बदलती दुनिया में रिश्तों की अहमियत दिन-ब-दिन खत्म होती जा रही है। एक ऐसा ही मामला प्रदेश की राजधानी में सामने आया है जहाँ एक बहन ने अपने ही दो भाइयों और अपनी मां के खिलाफ पुलिस थाने में धोखाधड़ी का शिकायत दर्ज करवाया है।

उसने अपने भाइयों और मां के ऊपर आरोप लगाया है कि उसके पिता मेघराज रूपरेला की 18 अक्टूबर 2018 को मौत होने के बाद उनके भाई और मां पिता के स्वामित्व वाली फाफाडीह में स्थित 3 हजार 751 वर्ग फीट परिवर्तित भूमि को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। इसी तरह पुरैना विशाल नगर अमलीडीह स्थित 1 हजार 600 वर्ग फीट पर बने मकान को भी हथियाने का भी प्रयास किया।

तीनो ने तहसील कार्यालय में मेघराज रूपरेला का अन्य कोई वारिश नहीं होने का झूठा शपथ पत्र देकर उसका नाम हटा कर अपने नाम पर जमीन का नामांतरण करा लिया था। पुलिस ने फाफाडीह राम मंदिर वार्ड निवासी रूपा सावंत की रिपोर्ट पर उसकी मां शकुंतला रूपरेला, छोटे भाई डॉक्टर शैलेंद्र रूपरेला, डॉ. विजेंद्र रूपरेला और गवाह रमेश यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: मोबाइल फोन पाने के लिए बेटे ने पिता को पीट-पीट कर मार डाला