31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फांसी पर झूलने के बाद भी वह जिन्दा थी लेकिन दहेज़ के लोभियों ने उसे मरने दिया

ससुराल वाले घर से आए दहेज के सामान की तुलना करते हुए ममता को ताना मारते थे कि दहेज में कम सामान मिला हैं। जब पीड़िता यह सब बर्दास्त नहीं कर पायी तो उसने आत्महत्या करने के लिए फांसी लगा ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 28 Nov 2019, 6:44 PM IST

women_sucide_.jpg

रायपुर. दहेज़ की कुप्रथा सदियों से चली आ रही है। आज भी दहेज़ के लोभी महिलाओं को दहेज़ के लिए प्रताड़ित करते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहाँ एक नवविवाहिता को उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज़ के लिए इसकदर प्रताड़ित किया कि उसने तंग आकर मौत को गले लगा लिया।

जानकारी के अनुसार जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र के ग्राम बिजली की रहने वाली 23 वर्षीय ममता साहू की शादी इसी साल मई महीने में आरंग के साहूपारा में रहने वाले लक्ष्मीनारायण साहू के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

ससुराल वाले घर से आए दहेज के सामान की तुलना करते हुए ममता को ताना मारते थे कि दहेज में कम सामान मिला हैं। जब पीड़िता यह सब बर्दास्त नहीं कर पायी तो उसने आत्महत्या करने के लिए फांसी लगा ली।

जब पीड़िता को निचे उतारा गया तो उसकी सांसे चल रही थी लेकिन दहेज़ के लोभियों ने उसे अस्पताल ले जाने की जहमत ही नहीं उठाई जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ जिसमे उसने लिखा था कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही है।

पीड़िता के घर वालों ने जब सुसाइड नोट देखा तो बताया कि इसकी लिखावट पीड़िता से नहीं मिल रही है। जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने उसके पति और सास-ससुर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर रायपुर जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है ।

ये भी पढ़ें: दो भाई अपनी मां के साथ मिलकर हड़पने की फ़िराक में थे बहन की जायदाद, बेटी दर्ज कराया FIR