बलरामपुर

Breaking : युवती की कनपट्टी में मारी गई है गोली, हत्या कर जंगल में फेंक दी गई थी लाश

सड़क किनारे जंगल में युवती की मिली लाश का मामला, युवती की नहीं हो पाई है शिनाख्त, पीएम कराकर
2 min read
Kartoos
Kartoos

राजपुर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पस्ता थानांतर्गत ग्राम कंडा के नगेसियापारा में शनिवार की देर शाम अज्ञात युवती की लाश मिली थी। युवती की हत्या उसकी कनपट्टी में गोली मारकर की गई है। घटनास्थल पर एक कारतूस भी बरामद हुआ है। युवती की लाश की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है।

पुलिस ने उसका पीएम कराकर शव मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के मरच्यूरी में सुरक्षित रखने के लिए भेज दिया है ताकि उसकी पहचान कराई जा सके। पुलिस उसकी शिनाख्ती के प्रयास में है।

गौरतलब है कि शनिवार की देर शाम पस्ता थानांतर्गत ग्राम कंडा के नगेशियापारा में 15-18 वर्षीय अज्ञात युवती की लाश मिली थी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही एएसपी पंकज शुक्ला, पस्ता थाना प्रभारी धीरेंद्र बंजारे, डौरा चौकी प्रभारी अवनिश कुमार श्रीवास, एएसआई अनिल दुबे सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे।

युवती के सिर से काफी मात्रा में खून बहा हुआ था। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसकी हत्या किसी भारी चीज से मारकर की गई है। रविवार को उक्त अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तो मौके पर एक कारतूस मिला। इधर डॉक्टरों ने शव का पीएम कराया। इसमें डॉक्टर ने बताया कि युवती की कनपट्टी में गोली मारी गई है।

गोली कनपट्टी में लगने के बाद चेहरे से निकल गई थी। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।


शव को भेजा गया अंबिकापुर
पोस्टमार्टम पश्चात युवती का शव अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मरच्यूरी में सुरक्षित रखने के लिए भेज दिया गया है। युवती की पहचान नहीं हो पाने से पुलिस की कार्रवाई भी पूरी तरह से आगे नहीं बढ़ पा रही है। पुलिस इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती को किसी और जगह से लाकर यहां गोली मारी गई है।

Published on:
15 Jul 2018 05:52 pm
Also Read
View All
Balrampur News: शिक्षक को हटाए जाने के विरोध में जेन अल्फा सडक़ पर, 27 ने स्कूल जाना छोड़ा, बोले- अच्छा पढ़ाते थे, क्यों हटाया?

Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार

Political News: कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी बोले- हेलीकॉप्टर नहीं, CM सडक़ मार्ग से आते तो दिखती बलरामपुर जिले की जमीनी हकीकत