23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 आईएएस ने छात्राओं की थाली में परोसा भोजन, फिर जमीन पर साथ बैठकर खाया खाना

शिक्षाकर्मियों के संविलियन शिविर का करने पहुंचे थे औचक निरीक्षण, इसी बीच कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का लिया जायजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 15 Jul 2018, 3:27 PM IST

2 IAS served food

IAS served food

अंबिकापुर. लुण्ड्रा में शिक्षाकर्मी संविलियन शिविर में शनिवार को अचानक जिला पंचायत सीईओ व सहायक कलक्टर पहुंचे। यहां उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद सीधे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन द्वारा संचालित 100 सीटर कन्या छात्रावास में बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें मिल रही शिक्षा पर काफी देर चर्चा की।

दोनों आईएएस अधिकारियों ने बच्चों को खुद अपने हाथों से मध्यान्ह भोजन परोसा, इसके बाद खुद भी बच्चों के साथ नीचे बैठकर भोजन का आनंद लिया। शिक्षाकर्मी संविलियन शिविर का आयोजन दो दिन तक किया जाना है। पहले दिन जिले के 2267 शिक्षाकर्मियों का संविलियन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।

जिले के सभी ब्लॉक में कैम्प लगाकर संविलियन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। जिला पंचायत सीईओ संविलियन प्रक्रिया की नोडल अधिकारी हैं। कलक्टर द्वारा सभी प्रशासनिक अधिकारियों को कैम्प के निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।


शासन के आदेश पर शनिवार से जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय में शिक्षाकर्मी संविलियन हेतु शिविर लगाया गया। जिला पंचायत सीईओ नम्रता गांधी व प्रशिक्षु आईएएस सहायक कलक्टर आकाश चिकारा अचानक निरीक्षण के लिए लुण्ड्रा में आयोजित शिविर में पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने इस दौरान शिविर स्थल की व्यवस्थाओं व काउंटर का अवलोकन किया एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शिविर में उपस्थित शिक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की गई।

उन्होंने शिविर मे उपस्थित जनपद पंचायत के सीईओ एवं बीईओ को वरिष्ठता सूची तैयार कर जिला पंचायत भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने शिक्षाकर्मियों की समस्याओं को भी जाना। अंबिकापुर के गल्र्स कॉलेज में भी शिक्षाकर्मी संविलियन शिविर का आयोजन किया गया था।


बनाया गया ई पे-रोल
अंतिम वेतन पत्रक में कर्मचारी कोड व सभी चीजों का निरीक्षण करने के बाद शिक्षाकर्मियों वर्ग-1 व 2 का संविलियन किया गया। इस दौरान ऐसे कर्मचारी जिन्होंने अपनी आठ वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है। उनके संविलियन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। अंतिम वेतन पत्रक देखने के बाद कर्मचारी का डाटा बेस तैयार किया गया। इसी आधार पर ई पे-रोल तैयार किया गया। अब ई पे-रोल के आधार पर जुलाई माह का वेतन वितरण किया जाएगा।


सातवें वेतनमान का होगा भुगतान
सीएम की घोषणा अनुसार जितने भी कर्मचारियों का संविलियन किया गया है। उन्हें जुलाई माह का वेतन अगस्त माह में मिलेगा। यह वेतन सातवें वेतनमान के तहत मिलेगा।


गहमा-गहमी के बीच हुआ संविलियन
अंबिकापुर ब्लॉक के गल्र्स स्कूल में शिक्षाकर्मी संविलियन हेतुु कैम्प लगाया गया था। सभी ब्लॉक में ६-६ काउंटर लगाया गया था। संविलियन के पूर्व शिक्षाकर्मियों का अंतिम वेतन पत्रक जो जून माह का था, उसे आहरण-वितरण अधिकारी को सौंपा गया। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूर्ण की गई।


आईएएस अफसरों ने बच्चों को परोसा भोजन
जिला पंचायत सीईओ नम्रता गांधी ने लुण्ड्रा में आयोजित शिविर का निरीक्षण करने के बाद समीप ही स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय आश्रम में सहायक कलक्टर आकाश चिकारा के साथ पहुंचीं।

यहां उन्होंने बच्चों का हाल-चाल जाना। शिक्षकों द्वारा दी जा रही शिक्षा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला पंचायत सीईओ व सहायक कलक्टर ने मध्यान्ह भोजन के समय खुद ही अपने हाथों से बच्चों को भोजन परोसा। इसके बाद जमीन पर बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग