बलरामपुर

मॉर्निंग वाक पर निकले युवक को मौत बनकर आए वाहन ने कुचला, सड़क पर तड़पकर निकल गई जान

बनारस-अंबिकापुर मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, हर दिन साइकिल से टहलने निकलता था युवक
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2018, 8:35 PM IST
Young man dead body
Young man body

वाड्रफनगर. एक युवक पिछले 4 साल से निजी स्कूल में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था। वह हर दिन की तरह शनिवार को भी अपनी साइकिल से बनारस-अंबिकापुर मार्ग पर मॉर्निंग वाक के लिए निकला था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वाहन के पहिए से कुचलकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा व पीएम पश्चात शव उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम सुलसुली निवासी गोरेलाल खैरवार पिता महेश्वर 25 वर्ष वाड्रफनगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में कंप्यूटर ऑपरेटर था। वह पिछले 4 साल से वाड्रफनगर में ही किराए के मकान में रहकर ड्यूटी कर रहा था। वह हर सुबह मॉर्निंग वाक पर जाता था। हर दिन तक तरह शनिवार की सुबह 6 बजे वह बनारस-अंबिकापुर मार्ग पर निकला था।

इसी दौरान वाड्रफनगर से 2 किमी दूर ग्राम करौंदी के लालमटा के पास अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में वाहन का पहिया उसे रौंदते हुए निकल गया। इससे उसकी तड़पकर मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे इस हालत में देख वाड्रफनगर चौकी पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पीएम पश्चात पुलिस ने शव उसके परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


घर में पसरा मातम
दुर्घटना में युवक की मौत की खबर पुलिस ने मोबाइल पर उसके परिजन को दी। खबर सुनते ही उसके माता-पिता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वे तत्काल वाड्रफनगर पहुंचे और प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात शव लेकर गांव लौटे। यहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम-संस्कार किया गया।

Published on:
Also Read
View All
Balrampur Collector बोलीं- सिर्फ किसानों के धान की ही होगी खरीदी, क्वालिटी से समझौता नहीं, बिचौलियों-कोचियों पर रहेगी कड़ी नजर

Balrampur Crime: झारखंड के बूचडख़ाना ले जाई जा रही थीं 6 भैंसें, पुलिस को देखते ही हुए फरार, लक्जरी कार से पायलेटिंग कर रहे 2 तस्कर गिरफ्तार

Balrampur Murder: भाई दूज से एक दिन पहले ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या, जंगल में ले जाकर सिर पर किया वार

Balrampur Crime: धनतेरस के दिन दुकान खोलने पहुंचे व्यवसायी के उड़े होश, रात में ही लाखों के मोबाइल ले उड़े चोर

Balrampur Accident: तेज रफ्तार बस और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, घर लौटते समय हुए हादसे का शिकार