बलरामपुर

युवक का मिला शव, हत्या की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस

युवक का मिला शव, हत्या की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस
2 min read
Jun 03, 2018
balrampur
युवक का मिला शव, हत्या की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बलरामपुर. जिले में पचपेड़वा थाना क्षेत्र के दूधिया नाले से 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।


उधर महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास रेल ट्रैक पर 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

वहीं लोगों के मुताबिक क्षेत्र के रामनगर गांव के पास स्थित दूधिया नाला पुल के नीचे 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। देखते ही देखते आसपास गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। युवक के नाक से खून का रिसाव हो रहा था। उसकी पेंट गायब थी। लाल शर्ट पहने हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक की आशनाई के चलते हत्या कर शव फेंका गया है।

शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। एसएसआइ उमेश बाजपेई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले का शीघ्र ही खुलासा कर लिया जाएगा।

लोगों के मुताबित कौवापुर-भगवानपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिला। प्रभारी निरीक्षक गंगेश शुक्ल ने बताया कि वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें- मायावती के बंगले के अंदर का नजारा उड़ा देगा आपके होश, देश के बड़े से बड़े नेताओं के पास नहीं होगा ऐसा घर, राजनीति में हड़कंप

Published on:
03 Jun 2018 03:25 pm
Also Read
View All
Balrampur News: अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी और पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह पंचतत्व में विलीन, अंतिम दर्शन को जुटी हजारों की भीड़

पाकिस्तानी गैंगस्टर और ISI से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, बलरामपुर से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, ATS कर रही पूछताछ

Balrampur News: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! ड्रोन से लेकर कंबाइन हार्वेस्टर तक पर मिलेगा अनुदान, 10 अगस्त तक करें ऑनलाइन बुकिंग

Balrampur Mining Rules: अब निजी जमीन से बालू-मिट्टी खनन के लिए ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

लाखों ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा रोजगार, मुफ्त ट्रेनिंग और हनी बॉक्स; बलरामपुर समेत पूरे प्रदेश में शुरू हुआ अभियान