बलरामपुर

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! अब प्रीपेड नहीं, पोस्टपेड मोड में आएगा बिजली बिल, 10 किस्तों में करें भुगतान

UPPCL smart meter: यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। अब बिजली बिल पोस्टपेड मोड में मिलेगा। उपभोक्ता बकाया राशि 10 आसान किस्तों में जमा कर सकेंगे, साथ ही शिकायत समाधान के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे।

2 min read
अधीक्षण अभियंता के साथ बैठक करते डीएम अन्य अधिकारी गण फोटो सोर्स सूचना विभाग

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए उन्हें पोस्टपेड व्यवस्था में बदलने का फैसला लिया है। अब उपभोक्ताओं को हर महीने नियमित बिजली बिल मिलेगा। मई 2026 की खपत का बिल जून में जारी होगा। विभाग ने बकाया भुगतान के लिए आसान किस्तों की सुविधा भी दी है। साथ ही शिकायत निस्तारण के लिए विशेष कैंप और हेल्पलाइन व्यवस्था शुरू की जा रही है।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने आरडीएसएस योजना के तहत लगाए गए स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड मोड में बदलने का निर्णय लिया है। अधीक्षण अभियंता विद्युत अजय कुमार ने बताया कि यह बदलाव मुख्यालय स्तर पर आरएमएस बैकएंड के माध्यम से स्वतः किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में अधिक आसान और व्यवस्थित बिलिंग सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि मई में हुई बिजली खपत का बिल जून में पोस्टपेड व्यवस्था के तहत जारी किया जाएगा। सभी उपभोक्ताओं को उनका बिल एसएमएस और व्हाट्सएप के जरिए भेजा जाएगा। विभाग की कोशिश रहेगी कि हर महीने की 10 तारीख तक बिल तैयार कर उपभोक्ताओं तक पहुंचा दिया जाए।

ये भी पढ़ें

अब स्वाद के मामले में यूपी को मिलेगी नई पहचान, जानिए क्या है ODOC योजना, किस जिले में क्या मशहूर देखें पूरी लिस्ट

30 अप्रैल तक बकाया धनराशि का 10 किस्तों में करें भुगतान

यदि किसी तकनीकी कारण से स्मार्ट मीटर से ऑटोमैटिक रीडिंग प्राप्त नहीं हो पाती है। तो विभाग मैनुअल रीडिंग के आधार पर भी समय पर बिल जारी करेगा। ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो। बलरामपुर के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि प्रीपेड व्यवस्था के दौरान समायोजित की गई सिक्योरिटी धनराशि अब कॉस्ट डाटा बुक-2026 के अनुसार फिर से ली जाएगी। हालांकि उपभोक्ताओं पर एकमुश्त भार न पड़े। इसके लिए यह राशि जून 2026 के बिल से चार बराबर मासिक किस्तों में जोड़ी जाएगी। बिजली विभाग ने बकाया बिल जमा करने वालों को भी राहत दी है। घरेलू उपभोक्ता 30 अप्रैल 2026 तक के बकाये को ब्याज सहित 10 आसान किस्तों में जमा कर सकेंगे। वहीं अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को 40%, 30% और 30% की तीन किस्तों में भुगतान करने की सुविधा दी गई है।

स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए लगाए जाएंगे शिकायत निस्तारण कैंप

स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए 15 मई से 30 जून 2026 तक अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारी कार्यालयों में विशेष काउंटर और शिकायत निवारण कैंप लगाए जाएंगे। यदि किसी उपभोक्ता को समय पर बिल नहीं मिलता है। तो वह विभागीय व्हाट्सएप चैटबॉट या टोल फ्री नंबर 1912 के जरिए भी अपना बिल प्राप्त कर सकेगा।

ये भी पढ़ें

भैंस बेचकर पत्नी को पढ़ाया नर्स बनते ही… बोली अब तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी… अब दर-दर भटक रहा पति
Published on:
08 May 2026 06:50 pm
Also Read
View All