
IMD weather updates: मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में बांदा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि झांसी का 44.2 डिग्री, प्रयागराज और कानपुर का 43.6 डिग्री रहा। प्रदेश में मैनपुरी, जौनपुर, बुलंदशहर, बिजनौर, नजीबाबाद, बलिया, बहराइच, आजमगढ़, अयोध्या को छोड़कर शेष अन्य जिलों में तापमान 40 या 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। जबकि लखीमपुर खीरी, झांसी का तापमान न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है।
आईएमडी लखनऊ से जारी मौसम चित्र के अनुसार 11 जून की सुबह से 12 जून की सुबह 8:30 बजे तक के लिए 42 जिलों के लिए ऑरेंज और 25 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात, आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं और येलो अलर्ट वाले जिलों में बादल गरजने के साथ वज्रपात ओलावृष्टि हो सकती है।
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली,पीलीभीत, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, आगरा, एटा, फर्रुखाबाद, लखीमपुर-खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, महोबा, ललितपुर शामिल है।
बदायूं, कासगंज, शाहजहांपुर, हरदोई, मैनपुरी, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, जौनपुर, प्रयागराज 18, वाराणसी 19, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया जिला शामिल है।
मौसम विभाग के अनुसार बांदा का आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में छुटपुट गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। बारिश भी होगी। दिन में 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। छुटपुट गरज के साथ 50 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं और आकाशीय बिजली भी चमकने की जानकारी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 12 जून के तापमान में 2 डिग्री की कमी आएगी। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात की शुरुआत भी बारिश से होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेगी। 40 प्रतिशत बारिश हो सकती है। जिससे बांदा में भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
शनिवार से तापमान में फिर वृद्धि शुरू होगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।