बांदा

बांदा में सांप ने काटा तो गुस्से में माता बदल ने उसे खा डाला, सब हैरान हैं

बांदा में एक शख्स को सांप ने काटा लिया इसके बाद तो उस व्यक्ति को इतना गुस्सा आया कि, उसने सांप को पकड़ कर, उसे काटकर अपना निवाला बना डाला।

2 min read

वैसे तो रोजना कोई न कोई घटना सांप काटने की सुनी होगी। पर यह घटना बेहद रोचक है। जिसने भी इस को सुना वो हैरान रह गया। और उस जाबांज पर फिदा हो गया। आप विश्वास नहीं करेंगे गुस्से में आदमी क्या कर जाता है। बांदा में एक शख्स को सांप ने काटा लिया इसके बाद तो उस व्यक्ति को इतना गुस्सा आया कि, उसने सांप को पकड़ कर, उसे काटकर अपना निवाला बना डाला। इस घटना की जानकारी पर पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजन डर गए है। और व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टर निगरानी बनाए हुए है। फिलहाल, व्यक्ति का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज की हालत स्थिर है। पूरे इलाके में सांप को खाने की चर्चा चल रही है।

अजीबोगरीब मामला

बांदा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सांप काटने और फिर सांप को खा लेने का यह मामला कमासिन थाना के स्योहत गांव का है। माताबदल सिंह खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में सांप ने उन्हें काट लिया। इसके बाद माता बदल का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। गुस्से में उन्होंने सांप को अपना निवाला बना लिया। जब वे घर लौटे तो हाथों पर खून देखकर घरवालों ने पूछताछ की। माताबदल ने पूरी कहानी कह सुनाई।

ट्रामा सेंटर में भती है माता बदल

यह जानकारी होने के बाद परिजन घबरा गए। और माताबदल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों का कहना है कि, व्यक्ति खतरे से बाहर है। डॉ विनीत सचान ने बताया कि, मरीज बिल्कुल स्वस्थ है उसे किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।

हर कोई हैरान

इधर सांप काटने की सूचना पर गांव में ढोल बजवा दिया गया। हर कोई हैरान है कि, सांप काटने के बाद भी व्यक्ति स्वस्थ है। पुलिस को भी जब यह सूचना हुई तो उसने भी हैरानी जताई। और बताया कि, व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत स्थिर है।

Published on:
20 Jun 2022 11:29 am
Also Read
View All