31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ एक रसगुल्ले ने कराया बवाल दूल्हे ने शादी से किया इनकार, हकीकत जानेंगे तो खूब हंसेंगे

सिर्फ एक रसगुल्ले ने शादी समारोह में बवाल करा दिया। खूब जमकर लाठी-डंडे भी चले। और मारपीट हुई। वर पक्ष के कई लोग घायल हुए। दूल्हे के दोस्त की तो जमकर मरम्मत की गई। जब यह बात दूल्हे को पता चली तो दूल्हा तुनक गया और कहने लगा अब शादी नहीं करुंगा। तो मामला क्या है जानें सिर्फ एक रसगुल्ले से ऐसा क्या हुआ कि इतना बड़ा बवाल हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 17 Jun 2022, 1:00 PM IST

rasgulla.jpg

सिर्फ एक रसगुल्ले ने शादी समारोह में बवाल करा दिया। खूब जमकर लाठी-डंडे भी चले। और मारपीट हुई। वर पक्ष के कई लोग घायल हुए। दूल्हे के दोस्त की तो जमकर मरम्मत की गई। जब यह बात दूल्हे को पता चली तो दूल्हा तुनक गया और कहने लगा अब शादी नहीं करुंगा। बस फिर क्या था वधू पक्ष के होश उड़ गए। और लगे दूल्हे को मनाने। पर दूल्हा मान नहीं रहा था। बरात गांव में 25 घंटे तक रुकी रही। मान मनौव्वल चलता रहा। अंत में कुछ बड़े-बूढ़ों ने आगे आकर दोनों पक्षों में समझौता कराया। और फिर विधि विधान से शादी की रस्में पूरी हुई। नहीं तो एक रसगुल्ले पूरी शादी तोड़वा देता। तो मामला क्या है जानें सिर्फ एक रसगुल्ले से ऐसा क्य हुआ कि इतना बड़ा बवाल हो गया।

दोस्त ने मांगें चार रसगुल्ले

माामला क्या है जानिए, शादी में यह बवाल चन्दौसी में हुआ, जहां बरात बनियाठेर के गांव में कुढ़ फतेहगढ़ के ग्राम दियौरा खास से आई थी। बनिया ठेर गांव में बुधवार रात भूपसिंह की बेटी ममता की बरात थाना कुढ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव दियौरा खास से आई थी। खाना खाने के दौरान बुधवार रात 10 बजे दूल्हे के दोस्त पिंटू यादव ने स्टॉल पर खड़े युवक से चार रसगुल्ले मांगे। युवक ने चार रसगुल्ले की जगह एक रसगुल्ला दे दिया। इसी बात को लेकर पिंटू और उस युवक के बीच कहासुनी हो गई। देखते-देखते गाली गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में पिंटू यादव सहित दो लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें - सड़क पर खड़ी गाड़ी की तस्वीर भेजने वाले को मिलेगा 500 रुपए का इनाम, जानें आखिर यह मामला है क्या

दोस्त की पिटाई पर दूल्हा नाराज

मारपीट में दोस्त के साथ एक अन्य युवक के घायल होने पर दूल्हा नाराज हो गया। उसने दोस्त को क्यों पीटा की बात कहते हुए शादी से इन्कार कर दिया। घायल की तरफ से थाने में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी गई। पूरी रात दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता चलती रही। लेकिन हल नहीं निकला।

यह भी पढ़ें - Indian Railways : खुशखबर, हरिद्वार के लिए 19 जून से चलेगी स्पेशल ट्रेन

चर्चा का विषय बना हुआ है रसगुल्ला विवाद

फिर गुरुवार की देर शाम दोनों के बीच आपसी समझौता हुआ। उसके बाद शादी की रस्म अदा की गई। रात 10 बजे ममता को विदा कराकर सुरेश अपने घर ले गया। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पर रसगुल्ले के लिए शादी समारोह में हुआ बवाल, क्षेत्र मेंं चर्चा का विषय बना हुआ है।