बांदा

Banda Road Accident: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पलक झपकते ही 4 लोगों की मौत, कुल देवता के दर्शन करके लौट रहा था परिवार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा (Bundelkhand Expressway Accident) हुआ है। एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा (Car and Truck Accident) गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।

2 min read
May 14, 2026
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा (Image: Patrika)

Road Accident: बांदा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में हथौड़ा गांव के निकट बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की जान चली गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों में एक युवक, उसकी मां, दादी और चाची शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

प्रतीक यादव की मौत की इनसाइड स्टोरी: किचन में बेसुध होकर गिरे, देर रात में तबीयत बिगड़ी, 6 घंटे में 2 बार पहुंचे अस्पताल, जानिए सब कुछ

कुल देवता के दर्शन करके लौट रहा था परिवार

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में 2 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसे का शिकार हुआ परिवार कुलदेवता की पूजा करके लौट रहा था। रास्ते में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। आजमगढ़ के थाना जियनपुर क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी अजीत (38) अपनी मां प्रेमशिला (55), दादी चंद्रावती (80), चाची निशा विश्वकर्मा (40) और 19 वर्षीय चचेरी बहन रिया के साथ महोबा के कबरई कस्बे स्थित अपने घर लौट रहे थे।

झपकी ने छीनी 4 जिंदगियां

अजीत कबरई में टायर की दुकान चलाते थे। उनका परिवार बुधवार को आजमगढ़ में कुल देवता की पूजा करके वापस महोबा लौट रहा था। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे अजीत अपने दोस्त की स्कॉर्पियो-N कार से सभी को लेकर महोबा के लिए रवाना हुआ था। करीब 450 किलोमीटर का लंबा सफर तय करने के बाद गुरुवार सुबह 9 बजे वे बांदा के हथौड़ा गांव के पास पहुंचे थे।

थकान के चलते ड्राइविंग कर रहे अजीत को झपकी आ गई। झपकी के कारण कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे सिलेंडर लदे ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण कि आधी कार ट्रक के नीचे घुस गई। इस दौरान गाड़ी में लगे ड्राइवर की स्टेयरिंग, छत और सीटबेल्ट के पास वाले 3 एयरबैग खुलने के बाद फट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अजीत के शरीर में इंजन के पार्ट्स घुस गए थे। आगे बैठी मां प्रेमशिला और अजीत के सिर बुरी तरह फट गए। पिछली सीट पर बैठी दादी चंद्रावती और चाची निशा भी कार के मलबे में फंस गईं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला।

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया

हादसे में गंभीर रूप से घायल रिया को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

‘एक शेर चला गया, 2 जिंदा हैं, देखना अभी कितने जनाजे उठेंगे’, भाई का शव लेने पहुंची बहन ने दी चेतावनी
Also Read
View All