बांदा

पुलिस ने तोड़ा दरवाजा तो कमरे में शव देखकर सभी हैरान, परिवार वालों ने कहा हमें नहीं जानकारी

कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय युवक सोनू वर्मा ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली।
less than 1 minute read
• •
Feb 19, 2021
पुलिस ने तोड़ा दरवाजा तो कमरे में शव देखकर सभी हैरान, परिवार वालों ने कहा हमें नहीं जानकारी
पुलिस ने तोड़ा दरवाजा तो कमरे में शव देखकर सभी हैरान, परिवार वालों ने कहा हमें नहीं जानकारी

बांदा. कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय युवक सोनू वर्मा ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। उसने पंखे से लटक कर खुद को फांसी दी। परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक कोई जवाब न मिलने पर चिंतित परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा तो युवक का शव फांसी पर झूलता देखा। परिजनों ने युवक के शव को नीचे उतारा व स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा तथा जांच में जुट गयी है। मृत युवक की मां ने बताया की उनका लड़का सोनू घर आया और कमरे में चला गया जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर आकर दरवाजा तोडा तो शव फांसी पर झूलता मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। उन्होंने कहा कि उन्हें फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं है।

Published on:
19 Feb 2021 09:44 am