बांदा

एसी और कार के लिए करता था अप्राकृतिक सेक्स, अंत में महिला ने उठाया ये कदम

Domestic Violence in Banda: बांदा जिले में एक हैवान ने दहेज के लिए सारी हदें पार कर दी। न केवल पत्नी की मारता पीटता था बल्कि अप्राकृतिक सेक्स भी करता था।
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2022, 11:16 AM IST
Husband Harassing Wife doing Unnatural Sex for Dowry in Banda
Husband Harassing Wife doing Unnatural Sex for Dowry in Banda

देश दुनिया ने एक तरफ खूब तरक्की कर ली तो दूसरी तरफ बेहतर कानून व्यवस्था भी बेहतर होने के दावे किए जाते हैं। लेकिन बेटियों को आज भी दहेज के लिए प्रताड़ित होना पड़ता है। दहेज के लिए कोई कितना गिर सकता है। इसकी गवाह शहर कोतवाली की एक युवती है। कार और एसी की मांग पूरी न होने पर उसके पति ने प्रताड़ित करने के लिए अप्राक़ृतिक सेक्स किया। जब पीड़िता के सब्र का बांध टूट गया तो महिला थाना पहुंची, जहां आरोपित और ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराई।

शहर कोतवाली की युवती के मुताबिक, 11 दिसंबर 2020 को शादी अतर्रा निवासी युवक से हुई। पति कम दहेज के लिए शादी के दूसरे दिन से ही मानसिक प्रताड़ित करने लगा। हनीमून के लिए बहन ने गोवा का टिकट और पिता ने खर्च के लिए अपना एटीएम दिया। 30 दिसंबर को गोवा पहुंचे। वहां भी कम दहेज को लेकर पति ताने देता। जबरन अप्राकृतिक सेक्स किया। विरोध पर बोला, जब तक दहेज की मांग पूरी नहीं होगी। ऐसे ही प्रताड़ित करूंगा। पति की प्रताड़ना से त्रस्त होकर पीड़िता महिला थाना पहुंची। पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामले में एफआईआर दर्ज कराई।

शादी के बाद चौथे दिन ही निकाल दिया था घर से

पीड़िता के मुताबिक, पति के साथ सास-ससुर, देवर और ननद भी दहेज के लिए शादी के दूसरे दिन से ही प्रताड़ित करने लगी थी। 15 दिसंबर की रात मार-पीटकर ससुराल से निकाला दिया। पीड़िता अपने घर पहुंची। शहर कोतवाली में शिकातय की। यहीं से अतर्रा थाना प्रभारी के सीयूजी नंबर पर मामले की तहरीर भेजी। दूसरे दिन सुलह समझौता कर ससुराली अपने साथ ले गए। इसके बाद भी दहेज के लिए प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा।

दूसरी शादी करने को भी तैयार

पीड़िता के मुताबिक, देहज लोभी परिवार पति की दूसरी शादी करना चाहता है। इसके लिए ससुरालीजन लड़की भी देखने गए थे। पीड़िता का आरोप है कि पति की हरकत के कारण ससुर और देवर भी बुरी नजर रखते थे। दोनों ने कई बार हरकत करने की कोशिश की। इसलिए परेशान होकर अंत में मैंने उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद ली।

Updated on:
27 Apr 2022, 11:16 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं…’, बांदा में मुख्तार अंसारी और धनंजय सिंह का जिक्र कर ये क्या बोल गए OP राजभर

‘जीवित लोगों का ही ख्याल नहीं, मृतकों से क्या अपेक्षा करें’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- स्वास्थ्य मंत्रालय छुट्टी पर है क्या?

‘जिंदा हूं साहब, फिर भी पेंशन बंद!’ किसान का वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

महंगी कार नहीं मिली तो दी जान से मारने की धमकी! बांदा की विवाहिता ने GST इंस्पेक्टर पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

जान का खतरा बताकर पहुंचे बांदा कोर्ट! मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास और बहू निखत बानो की पेशी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम