बांदा

जिस जेल में बंद है मुख्तार अंसारी उस बांदा जेल के जेलर और डिप्टी जेलर सस्पेंड

बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के केस में लापरवाही बरतने पर जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर राजेश कुमार और डिप्टी जेलर अरविंद कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। इस कारवाई से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पिछले महीने डीआईजी ने किया था जेल का इंस्पेक्शन।
less than 1 minute read
Mar 24, 2024
mokhtar_ansari.jpg
डीआईजी जेल ने बांदा मंडल कारागार का निरीक्षण किया था।

बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के केस में लापरवाही बरतने पर जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर राजेश कुमार और डिप्टी जेलर अरविंद कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। इस कारवाई से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

बांदा जेल। यह वही जेल हैं जहां पर माफिया डॉन मुख्तार अंसारी बंद है। इन्हीं के मामले में 3 अधिकारियों पर कार्यवाई की गई है। जिन 3 जेलरों पर कार्यवाई की गई है उनके नाम हैं जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर राजेश कुमार और डिप्टी जेलर अरविंद कुमार।

डीआईजी ने किया था इंस्पेक्शन
डीआईजी जेल ने बांदा मंडल कारागार का निरीक्षण किया था, जिसमें तीनों अफसरों की लापरवाही पाई गई थी। तीनों अफसरों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।


यह भी पढ़ें: पूर्व वायुसेना अध्यक्ष RKS भदौरिया बीजेपी में शामिल, गाजियाबाद से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

Updated on:
24 Mar 2024 10:03 pm
Published on:
24 Mar 2024 07:07 pm