बांदा

रिजल्ट से पहले ही हार गई ये दिग्गज महिला प्रत्याशी, बैलेट पेपर पर नहीं था इसका नाम व चुनाव चिह्न

प्रत्याशी ने की चुनाव आयोग रि-पोलिंग की बात, डीएम ने भी की पुष्टि, बैलेट पेपर (मत पत्र) से गायब था प्रत्याशी का नाम
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2017, 9:03 AM IST
up nikay chunav 2017

बांदा. आमतौर पर चुनावों में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब होने की खबरें आती हैं। लेकिन बांदा में चुनाव अधिकारियों की लापरवाही से प्रत्याशी का ही नाम मतपत्र (बैलट पेपर) से गायब होने का कारनामा सामने आया है। यह वाकया घटा बबेरू नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में जहां मंजूलता निर्दलीय सभासद प्रत्याशी थीं। तराजू उनका चुनाव चिन्ह था। प्रत्याशी ने बताया कि दोपहर 2 बजे के बाद जो बैलट पेपर मतदाताओं को दिए गए उनमें उसका नाम नहीं था। डीएम ने भी माना कि गलती हुई है, सफाई में कहा कि ऐसा जानबूझकर नहीं किया गया। बताया कि चुनाव प्रेक्षक को इसकी रिपोर्ट भेजकर रि-पोलिंग पर फैसला किया जाएगा। प्रत्याशी ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से कर चुनाव दोबारा कराने की मांग की है।

बांदा जिले की बबेरू नगर पंचायत के लिए आज कस्बे के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में वोट डाले जा रहे थे। दोपहर दो बजे कक्ष संख्या 2 में बने बूथ से निकलकर आये किसी व्यक्ति ने निर्दलीय प्रत्याशी मंजुलता को बताया कि उसका नाम मतपत्र में नहीं है और न ही उसका चुनाव चिन्ह 'तराजू' उसमें दर्शाया गया है। प्रत्याशी ने इस आधार पर मतदान में आपत्ति जताई। आरोप है कि पीठासीन अधिकारी से इसपर आपत्ति जताने के बाद भी चुनाव नहीं रोका और गलती ठीक किये बगैर वोटिंग होती रही।

शिकायत के बावजूद होता रहा मतदान
प्रत्याशी के पति सुधीर कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी बबेरू नगर पंचायत वार्ड 11 से निर्दलीय प्रत्याशी है, जिनका चुनाव निशान तराजू है। 26 नवंबर की दोपहर ढाई बजे के बाद जो मतदान जारी था, उसमें इनका निशान तराजू नहीं था। इसपर पीठासीन अधिकारी से आपत्ति जताई गई, लेकिन वो नहीं माने और मतदान जारी रखा। कहा कि हमारी निर्वाचन आयोग से मांग है कि चुनाव रद्द कर दोबारा मतदान कराया जाए, इसमें साजिश है। बताया की दूसरे पैकेट बदलने के बाद भी निशान नही था ।

जिलाधिकारी ने जांच के बाद रि-पोलिंग कराई जाएगी
बांदा के जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मामला एडीएम ने अवगत कराया है, इसमें पैकेटिंग करते समय वार्ड संख्या 11 बांदा का पैकेट बबेरू वार्ड 11 में पहुंच जाने की सूचना प्राप्त हुई थी । पीठासीन द्वारा हो सकता है ध्यान न दिया गया हो उसमे। रिपोर्ट मंगाई जा रही है। आब्जर्वर को रिपोर्ट सौंपकर निर्णय लेंगे। जब महिला प्रत्याशी ने इसकी वहां शिकायत की तो एडीएम साहब ने उसे देखा और पाया कि प्रथम दृष्टया ऐसा हुआ है। जानबूझकर लापरवाही नहीं की गयी है। अगर ऐसा हुआ है तो जरूर रि-पोलिंग की कार्रवाई की जाएगी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने प्रत्याशी मंजुलता के आरोपों की पुष्टि करते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया है।

देखें वीडियो-

Published on:
Also Read
View All
‘हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं…’, बांदा में मुख्तार अंसारी और धनंजय सिंह का जिक्र कर ये क्या बोल गए OP राजभर

‘जीवित लोगों का ही ख्याल नहीं, मृतकों से क्या अपेक्षा करें’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- स्वास्थ्य मंत्रालय छुट्टी पर है क्या?

‘जिंदा हूं साहब, फिर भी पेंशन बंद!’ किसान का वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

महंगी कार नहीं मिली तो दी जान से मारने की धमकी! बांदा की विवाहिता ने GST इंस्पेक्टर पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

जान का खतरा बताकर पहुंचे बांदा कोर्ट! मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास और बहू निखत बानो की पेशी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम