बांदा

रोटी बनाने वाले तवे से सिपाही ने किए पत्नी-बेटी पर धड़ाधड़ वार; बच्ची की मौत, मेला दिखाकर आया और…

Crime News: रोटी बनाने वाले तवे से सिपाही ने पत्नी और बेटी पर हमला कर दिया। इस हमले के कारण बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। जानिए पूरा मामला क्या है?
2 min read
Jan 16, 2026
soldier attacked his wife and daughter with roti making pan daughter died banda news
सिपाही ने पत्नी और बेटी पर किया हमला। फोटो सोर्स-AI

Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां डायल 112 के वाहन में तैनात सिपाही ने बुधवार को दिन में अपनी पत्नी और बेटी पर रोटी बनाने वाले तवे से हमला कर दिया। सिपाही इससे पहले दोनों को मेला दिखाने लेकर गया था।

UP Crime: सिपाही ने किया बेटी और पत्नी पर तवे से हमला

हमले का कारण सिपाही की बेटी की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी अस्पताल में गंभीर हालत में वेंटीलेटर पर है। घटना के बाद आरोपी ने घर के दरवाजे पर ताला लगाया और फरार हो गया। उसके 2 मोबाइल फोन यमुना नदी के पुल के पास मिले।

Crime News: सिपाही को था पत्नी के चरित्र पर शक, किया हमला

पुलिस को शक है कि सिपाही ने नदी में कूदकर जान दे दी। पत्नी के मायके वालों ने बताया कि सिपाही उनकी बेटी के चरित्र पर शक करता था। वहीं, सिपाही के ससुर सेवानिवृत्त दारोगा ने दामाद समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, हत्या और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले को लेकर SP पलाश बंसल ने बताया कि आरोपी सिपाही की तलाश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, फर्रुखाबाद के रानीगढ़ निवासी सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी अरविंद यादव का बेटा गौरव 2016 में कानपुर में PAC में सिपाही के पद पर तैनात हुआ था। साल 2023 में वह मरका थाने की डायल 112 में चालक के पद पर तैनात हुआ था। सिपाही थाने से करीब 1 किलोमीटर दूर किराये के मकान में 25 साल की पत्नी शिवानी और बेटी परी के साथ रहता था।

Banda News: सिपाही के हमले से बेटी की मौत, पत्नी गंभीर घायल

रात करीब 10 बजे उसने घर में पत्नी और बेटी पर तवे से हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां बाद में डॉक्टर्स ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की नाजुक हालत होने नर उसे कानपुर के LLR अस्पताल रेफर कर दिया गया।