मैसूरु जिला पंचायत उप सचिव (प्रशासन) के. शिवरामेगौड़ा अब शिवमोग्गा जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे।
पोस्टिंग के वेटिंग में रही आइएएस तनवीर देव बर्मा का स्थानांतरण बेंगलूरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) के निदेशक (सूचना प्रौद्योगिकी) पद पर किया गया है
बेंगलूरु. राज्य सरकार ने बुधवार देर शाम तत्काल प्रभाव से छह आइएएस एवं एक आइपीएस अधिकारी सहित कुल नौ वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया। कर्नाटक लोकायुक्त बेंगलूरु में पदस्थापित विशेष अनुसंधान दल के पुलिस अधीक्षक डॉ अरुण के. का स्थानांतरण चित्रदुर्गा जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में किया गया है। वे जोशी श्रीनाथ महादेव का स्थान लेंगे। पोस्टिंग के वेटिंग में रही आइएएस तनवीर देव बर्मा का स्थानांतरण बेंगलूरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) के निदेशक (सूचना प्रौद्योगिकी) पद पर किया गया है। आइएएस डॉ एसबी बोम्मनहल्ली को मौजूदा अप्पर कृष्णा परियोजना बागलकोट के महाप्रबंधक (एल एंड क्यू एवं आर एंड आर) से पद से बेलगावी जिले के उपायुक्त पद पर किया गया है। वे एस. जियाउल्ला का स्थान लेंगे।
टेक्सटाइट विभाग के आयुक्त और हथकरघा एवं टेक्सटाइल के निदेशक आइएएस आर. गिरीश को चित्रदुर्गा जिले के उपायुक्त के रूप में स्थानांतरित किया गया है। वे वी. विजया ज्योत्सना का स्थान लेंगे। वहीं टेक्सटाइट विभाग के आयुक्त और हथकरघा एवं टेक्सटाइल के निदेशक पद पर दक्षिण कन्नड़ मेंगलूरु के जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आइएएस एमआर रवि को स्थानांतरित किया गया है।
सरकारी (खनन), वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के उपायुक्त आइएएस डॉ बीसी सतीश का अब धारवाड़ जिले के उपायुक्त होंगे जो स्नेहल आर का स्थान लेंगे। कर्नाटक शहरी ढांचागत विकास एवं वित्त निगम, एनकेयूएसआइपी बेलगावी के उप परियोजना निदेशक आइएएस महेन्द्र बिलागी का स्थानंातरण बीदर के जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर किया गया है। वे डॉ सेलवमणि का स्थान लेंगे। कर्नाटक राज्य महिला आयोग बेंगलूरु की सचिव कविता एस. मणिकेरी अब यादगीर जिला पंचायत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगी जो आइएएस डॉ अविनाश मेनन राजेन्द्रण का स्थान लेंगी। मैसूरु जिला पंचायत उप सचिव (प्रशासन) के. शिवरामेगौड़ा का अब शिवमोग्गा जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे।