आइएएस निरंजन आर्य का सम्मान
बेंगलूरु. सीरवी समाज ट्रस्ट, बेंगलूरु पश्चिम के तत्वावधान में बुधवार को सुकंदकट्टे स्थित आईमाता मंदिर के प्रांगण में आइएएस निरंजन आर्य, अनिल सोलंकी, महेन्द्र भाटी आदि के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। आर्य ने माता के मंदिर के दर्शन कर समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। इसके बाद समाज की ओर से अध्यक्ष इन्दरलाल सोलंकी, कोषाध्यक्ष घीसुलाल सोलंकी, घीसुलाल चोयल आदि ने शॉल, माला व साफा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर अशोक परिहार, भानाराम गहलोत, लक्ष्मणराम सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।