बैंगलोर

अभिनेता विजय की जमानत पर फैसला 1 तक सुरक्षित

जिसके कारण विजय को सोमवार तक शहर के परप्पन अग्रहार कारागार में रहना पड़ेगा
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2018, 7:30 PM IST
duniya vijay
अभिनेता विजय की जमानत पर फैसला 1 तक सुरक्षित

बेंगलूरु. एक जिम ट्रेनर पर हमला तथा अपहरण के मामले में गिरफ्तार संदलवुड अभिनेता दुनिया विजय को और दो दिन और जेल में ही रहना पडेगा। शनिवार को सत्र अदालत ने उनकी जमानत याचिका की सुनवाई के पश्चात न्यायाधीश टी.पी.रामलिंगे गौड़ा ने जमानत देने का फैसला अक्टूबर 1 तक सुरक्षित रखा है। जिसके कारण विजय को सोमवार तक शहर के परप्पन अग्रहार कारागार में रहना पड़ेगा। सोमवार को सत्र न्यायालय के फैसले के आधार पर ही उनकी रिहाई संभव होगी।

सत्र न्यायालय अगर विजय की जमानत अर्जी ठुकरा देता है तो जमानत के लिए विजय को उच्च न्यायालय में दस्तक देनी होगी। विजय के अधिवक्ता शिवकुमार का दावा है कि मारुति गौड़ा को चिकित्सा के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है लिहाजा सत्र न्यायालय में ही जमानत मिलने की संभावना है। सरकारी अभियोजक ने जमानत देने का विरोध किया है।

उधर मारुति गौडा के परिजनों के मुताबिक अस्पताल से छुट्टी मिलने के बावजूद मारुति गौड़ा अभी बोलने तथा चलने की स्थिति में नहीं है। इस बीच अभिनेता विजय की पहली पत्नी नागरत्ना ने मारुति गौड़ा के परिजनों के साथ मुलाकात कर उनसे अदालत में विजय के जमानत की विरोध नहीं करने की अपील की है।

---
दर्शन को मिली अस्पताल से छुट्टी
मैसूरु. कन्नड़ फिल्म अभिनेता दर्शन को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।रिंग रोड के पास सोमवार तड़के उनकी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। दुर्घटना में जख्मी दर्शन का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। चिकित्सकों ने उन्हें 10 दिन तक पूर्ण आराम और कुछ सप्ताह तक ज्यादा वजन नहीं उठाने की सलाह दी है। दर्शन के साथ वरिष्ठ कलाकार देवराज, उनका पुत्र प्रज्वल और एक मित्र भी घायल हो गया था।एक दिन के उपचार के बाद उन्हें मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। जबकि दर्शन का दाएं हाथ का कड़ा टूट कलाई में चुभ गया था।

Published on: