3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

36 महिलाओं को बचाया, 11 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने रेसिडेंसी रोड के एक बार पर छापा मार कर विभिन्न राज्यों की 9 महिलाओं को छुड़ाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 30 Sep 2018, 7:25 PM IST

crime

36 महिलाओं को बचाया, 11 लोग गिरफ्तार

बेंगलूरु. पुलिस ने शहर में अवैध रूप से चल रही गतिविधियों की रोकथाम के लिए कई बार और पब पर छापे मारकर 36 महिलाओं को मुक्त कराया। छापों में 11 लोगों को गिरफ्तार कर 8.02 लाख रुपए जब्त किए गए हैं। पुलिस ने रेसिडेंसी रोड के एक बार पर छापा मार कर विभिन्न राज्यों की 9 महिलाओं को छुड़ाया। वहां बाउंसर के तौर पर कार्यरत सूरज, अर्जुन, संतोष शेट्टी और कर्मचारी कैप्टन अप्पचू, नितिन सिंह और प्रिंस राठौड़ को गिरफ्तार किया गया। यहां से नकद 2.09 लाख रुपए, छह डीवीआर और एक स्वाइपिंग मशीन जब्त की। इस सिलसिले में अशोक नगर पुलिस थाने मं ंमामला दर्ज किया गया।

दूसरा छापा सेंट माक्र्स रोड के एक बार एन्ड रेस्टोरेन्ट पर मारकर वहां 27 महिलाओं की रक्षा की। वहां कार्यरत नबिल और अब्दुल हैरिस को गिरफ्तार किया। परमान्नद, आनंद और बैंड लीडर रमेश फरार हैं। यहां से नकद 5.92 लाख रुपए जब्त किए गए। एक म्यूजिक सिस्टम, दो स्पीकर, एक डीवीआर और हार्ड ***** जब्त की गई। कब्बन पार्क पुलिसथाने मेंं मामला दर्ज किया गया।

तीसरा छापा इंदिरा नगर के सौ फीट रोड स्थित वेपर्स नामक नृत्य बार पर छापा मरा गया। बार के प्रबंधक नवीन कुमार, दिलीप साहू और संजय को गिरफ्तार किया गया। बार का मालिाक अक्षत कुमार फरार हो गया। इंदिरा नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। चौथा छापा इंदिरा नगर के एक बार पर मारा गया। वहा कार्यरत प्रबंधक अस्मिता शेट्टी, जय कुमार, पास्कल और चाल्र्स को गिरफ्तार किया गया। यहां भी म्युजिक सिस्टम और अन्य चीजों को जब्त किया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक कुमार, पुलिस उपायुक्त (अपराध) एस.गिरीश और अन्य पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में कार्रवाई और छापे मारे गए।

---

राजस्थान से लापता युवक-युवती को तलाशने आई पुलिस वापस लौटी
बेंगलूरु. राजस्थान के जालौर जिले के जसवंतपुरा पुलिस पचेरीगांव से लापता हुए युवक-युवती की तलाश में टुमकुर जिले के मधुगिरि आई थी। दोनों का कोई सुराग नही मिलने पर पुलिस खाली हाथ लौट गई। तलाश में आए जसवंतपुर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक पबराम मीणा ने बताया जालौर जिले के जवसंतपुरा पुलिस थाने में युवती के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री को चरपटिया निवासी भगवान बहला फुसला कर ले गया है।

रिपोर्ट में उसके कर्नाटक में होने की संभावना जताई थी। इस पर पुलिस तुमकुर जिले के मधुगिरि पहुंची। वहां काफी खोजबीन करने पर पता चला कि आरोपी काफी समय पहले यहां काम करता था। अब कई दिनों से लापता है। इस पर पुलिस वापस राजस्थान लौट गई।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक