3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने गोली चला कर आरोपी को गिरफ्तार किया

इस सिलसिले में ब्याडारहल्ली पुुलिसथाने में मामला दर्ज हुआ था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 30 Sep 2018, 7:20 PM IST

crime

पुलिस ने गोली चला कर आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस ने बताया कि सुरेश होटल मे भोजन करने गया था, वहां होटल कर्मचारी ने सुरेश के बजाए दिवाकर को भोजन दिया

बेंगलूरु. ब्याडराहल्ली पुलिस ने एक आरोपी पर फायर कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तुमकूर जिले के कुणिगल के कुख्यात अपराधी सुरेश (35) ने 27 सितंबर की रात अपने साथियों के साथ मागड़ी रोड स्थित एक होटल में लॉरी चालक दिवाकर पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी किया था। इस सिलसिले में ब्याडारहल्ली पुुलिसथाने में मामला दर्ज हुआ था।

पुलिस निरीक्षक सत्य नारायण को सूचना मिली कि सुरेश बाइक पर मैसूरु रोड की तरफ जा रहा है। जब पुलिस उसे पकडऩे पहुंची तो वह भागने लगा और पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस ने गोली चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सुरेश होटल मे भोजन करने गया था, वहां होटल कर्मचारी ने सुरेश के बजाए दिवाकर को भोजन दिया। इसी बात पर सुरेश ने कर्मचारी की पिटाई की। दिवाकर ने सुरेश की पिटाई की। फिर दोस्तों को बुलाकर दिवाकर पर हमला किया था।


चोरी के आरोप में चार युवक गिरफ्तार

एक निजी स्कूल के परिसर मे खड़ी बसों से 95 हजार रुपए की बैटरियों को चुराया था

बेंगलूरु. वरतूर पुलिस ने राजस्थान के चार युवक को गिरफ्तार कर एक वाहन और कई चीजें जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार चार युवकों की पहचान राजस्थान के वीरेंद्र सिंह (25), विनोद सीरवी (22), गोपाल सिंह (25) और राकेश प्रजापत (27) के तौर पर की गई है। वे किराए के वाहन में घूम कर चोरियां करते थे। उन्होंने एक निजी स्कूल के परिसर मे खड़ी बसों से 95 हजार रुपए की बैटरियों को चुराया था।

इसके बाद एक मेडिकल शॉप के ताले तोड़कर सामान और नकद चुराई थी। इसी तरह वह कई इलाकों में चोरियां करते थे। उनकी गिरफ्तारी से नौ मामले हल किए गए हैं। उनके कब्जे से नौ लाख रुपए कीमत की एक वाहन और अन्यय चीजों को जब्त किया है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक