3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटे सिर के साथ थाने पहुंचा युवक, किया आत्म समर्पण

मण्ड्या जिले के मलवल्ली तहसील की घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 30 Sep 2018, 7:15 PM IST

crime

कटे सिर के साथ थाने पहुंचा युवक, किया आत्म समर्पण

बेंगलूरु. मण्ड्या जिले के मलवल्ली तहसील में पड़ोसी से परेशान एक युवक ने उसकी सिर काट कर हत्या कर दी और कटा हुआ सिर लेकर खुद ही थाने पहुुंच कर आत्म समर्पण कर दिया। पुलिस केअनुसार मलवल्ली से बीस किलोमीटर दूर चिक्केबागिलू गांव में पशुपति (28) अपनी मां के साथ रहता है। दोनों पड़ोसी गिरीश (38) की हरकतों से बहुत परेशान थे।

मकान के सामने नल से पानी लेने, नाले का पानी घर के सामने जमा होने और अन्य मामलों को लेकर झगड़़ा होता रहता था। गिरीश ने कई बार पशुपति की मां से भी दुव्र्यवहार किया था। इसलिए उनके बीच दुश्मनी चल रही थी। पशुपति नेे शुक्रवार को अचानक गिरीश से माफी मांगी और सभी पुरानी बातें भूलने को कहा। गिरीश को पशुपति केबदलते तेवर समझ नहीं आए।

दोनोंं शुक्रवार रात दूसरे शो का फिल्म भी देखने गए थे। पशुपति शनिवार सुबह गिरीश के घर गया और खेत में कुछ काम करने के बहाने बाइक पर उसे नरसिपुर तहसील के कोलातूर गांव के पास ले गया। वहां गिरीश भूमि की खुदाई करने लगा। पशपुति ने पीछे से लोहे की छड़ से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए और एक मिनट में ही गिरीश ने दम तोड़ दिया।

इसके बाद पशुपति ने दरांती से गिरीश का सिर काटा और 18 किमी दूर बाइक चला कर सिर के साथ बेलकावाडी थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने पशुपति को गिरफ्तार कर लिया और गिरीश का शव घटना स्थल जाकर अपने कब्जे में लिया। शव और कटे सिर को पोस्ट मार्टम के लिए मलवल्ली सरकारी अस्पताल भेजा। मलवल्ली ग्रामीण पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक श्रीकांत मामले की जांंच कर रहे हैं।


एक महीने में तीसरी घटना
राज्य में सितम्बर महीने में सिर काटने की तीन घटनाएं हुई हैं। पिछले तीन दिनों में ही दो घटनाएं हुई हैं। तीनों ही मामले में आरोपी ने खुद थाने जाकर आत्मसमर्पण किया। इससे पहले 11 सितम्बर को चिकमगलूरु में एक युवक ने चरित्र के संदेह में पत्नी का सिर काट दिया था। 27 सितम्बर को चिकबल्लापुर में एक युवक ने अपनी पत्नी का सिर काटने के बाद थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक