3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वन विभाग के 3 हजार रिक्त पदों पर भर्ती शीघ्र : वनमंत्री

उन्होंने कहा कि वन विभाग की ओर से ही इस वर्ष 2 लाख 50 हजार चंदन के पौधे वितरित किए गए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 30 Sep 2018, 6:39 PM IST

karnataka government

वन विभाग के 3 हजार रिक्त पदों पर भर्ती शीघ्र : वनमंत्री

चिक्कबल्लापुर. वित्त विभाग से मंजूरी मिलते ही वन विभाग में रिक्त 3 हजार पद चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे। वन मंत्री आर.शंकर ने यह जानकारी दी। उन्होंने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने सीडबॉल्स वितरण के लिए 97 करोड़ रुपए मंजूर किए है। वन विभाग की ओर से इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

15 अगस्त को मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया था। उसके पश्चात हर जिले में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है।राज्य की सभी प्रमुख जिला संपर्क सड़कों के किनारे तथा सरकारी कार्यालयों के परिसर में पौधारोपण किया जा रहा है। खेतों के आस-पास चंदन के पौधे लगाने के लिए वन विभाग की अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि वन विभाग की ओर से ही इस वर्ष 2 लाख 50 हजार चंदन के पौधे वितरित किए गए हैं। वन मंत्री ने कहा कि वन नीति घोषित करने के बदले लोगों को वनक्षेत्र के विकास में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वन क्षेत्रों का विकास सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक अभियान बनना चाहिए।

25000 को मणिपाल बनाएगा हार्ट स्मार्ट टीचर
बेंगलूरु. विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मणिपाल अस्पताल ने गार्डियन्स ऑफ हार्ट योजना की शुरुआत की। इसके तहत प्रदेश के 25,000 शिक्षकों को हृदय की बीमारियों व इसके शुरुआती लक्षणों के प्रति जानकारी दी जाएगी। इन्हें हार्ट स्मार्ट टीचर के नाम से जाना जाएगा। कन्नड़ फिल्म अभिनेता टी. एन.सीताराम ने शनिवार को इस योजना का उद्घाटन किया।

अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. सुदर्शन बल्लाल ने कहा, हार्ट स्मार्ट टीचर बच्चों को हृदय के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे। जबकि ये बच्चे अपने परिजनों को शिक्षित करेंगे। हृदय रोग विभाग के प्रमुख डॉ. रंजन शेट्टी ने कहा कि पश्चिमी देशों की तुलना में भारतीय 10 से 15 वर्ष पहले ही हृदय की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। देश में हर पांचवा व्यक्ति हृदय संबंधित कारणों से मरता है। अगले दो वर्ष में हर तीसरी मौत इन बीमारियों से होगी।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक