4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौजूदा राजनीति का अवमूल्यन रोकना असंभव : एचडी देवेगौड़ा

जताई चिंता : पुस्तक विमोचन समारोह में बोले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 30 Sep 2018, 6:29 PM IST

jainism

मौजूदा राजनीति का अवमूल्यन रोकना असंभव : एचडी देवेगौड़ा

बेंगलूरु. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि राजनीति का अवमूल्यन रोकना लगभग असंभव है। राजनीति के साथ साहित्य, कला क्षेत्र में रूचि रखने वाले राजनेता दुर्लभ होते जा रहे हैं। भारतीय विद्या भवन में शनिवार को जनता दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष एच. विश्वनाथ की पुस्तक 'डेमोक्रेसी इन एथेंसÓ के विमोचन समारोह में उन्होंने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि विश्वनाथ ने ग्रीस के एथेंस शहर में 20 दिन तक रहने के बाद यह पुस्तक लिखी है। इसमें ग्रीस की 2000 वर्ष पहले की गणतंत्र व्यवस्था का सटीक चित्रण है। पूर्व लोकायुक्त न्यायाधीश संतोष हेगडे ने कहा कि ग्रीस का गणतंत्र पूरे विश्व के लिए मिसाल है। वहां के नियमों के मुताबिक एक व्यक्ति को केवल एक बार ही चुनाव लडऩे के मौका मिलता था।

कोई भी व्यक्ति दो बार जनप्रतिनिधि नहीं बन सकता था। किसी भी जनप्रतिनिधि को सरकार की भूमि नहीं मिलती थी। हर जन प्रतिनिधि को अपनी संपत्ति की सूची बनाकर इस सूची को उसके मकान के बाहर प्रदर्शित करना अनिवार्य था। यहां लोग मतदान करने के पहले दिन उपवास रखकर अगले दिन सुबह पूजा कर मतदान करने जाते थे।

विश्वनाथ ने कहा कि साहित्य का सर्जन केवल साहित्यकारों तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। कन्नड़ साहित्य परिषद राजनेताओं की पुस्तकों पर भी ध्यान दे। उन्होंने सात पुस्तकें लिखी हैं, जो गणतंत्र पर ही केंद्रित हैं। उन्होंने कहा विश्व में ग्रीस की अलग पहचान है। यह विश्व के मशहूर योद्धाओं और चिंतकों का देश है। दस वर्ष पहले यहां विमौद्रीकरण किया गया इसके परिणाम स्वरूप अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

----

करंट से लाइन मैन की मौत
मंड्या. शहर के भारतीपुरा क्रॉस व यलादहल्ली गांव के बीच विद्युत लाइन ठीक करते समय करंट लगने से लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भोपणहल्ली गांव निवासी राकेश (35) शनिवार को भारतीपुरा क्रॉस पर बिजली के पोल पर चढ़कर तार कस रहा था। इसी दौरान करंट लगने से पोल से नीचे गिरने पर मौत हो गई। मृतक राकेश संतवाचणहल्ली गांव के बिजलीघर में लाइनमैन के पद पर तैनात था।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक