बैंगलोर

दो सरकारी कॉलेजों को बीसीयू का घटक बनाने का निर्णय वापस ले सरकार : एआइडीएसओ

Feb 05, 2026
डॉ. मनमोहन सिंह बेंगलूरु सिटी यूनिवर्सिटी
अखिल भारतीय लोकतांत्रिक छात्र संगठन (एआइडीएसओ) बेंगलूरु जिला समिति के बैनर तले छात्रों ने शहर के फ्रीडम पार्क में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

अखिल भारतीय लोकतांत्रिक छात्र संगठन AIDSO (एआइडीएसओ) बेंगलूरु जिला समिति के बैनर तले बुधवार को छात्रों ने शहर के फ्रीडम पार्क में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

यह कदम गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों के हितों के खिलाफ

राज्य Karnataka सरकार के उस फैसले के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया, जिसमें ऐतिहासिक सरकारी आर.सी. कॉलेज और सरकारी कला कॉलेज को डॉ. मनमोहन सिंह बेंगलूरु सिटी यूनिवर्सिटी के घटक कॉलेज में परिवर्तित करने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। संगठन ने आरोप लगाया कि यह कदम गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों के हितों के खिलाफ है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से छात्र हितों को प्राथमिकता देने, दोनों संस्थानों को सरकारी कॉलेज के रूप में ही बनाए रखने और सस्ती व सुलभ उच्च शिक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

छात्रों की आपत्तियों की अनदेखी

एआइडीएसओ के अनुसार, महज एक माह पहले परीक्षा के बीच सैकड़ों छात्र सडक़ों पर उतरे थे और इस प्रस्ताव का विरोध किया था। बावजूद इसके सरकार छात्रों की आपत्तियों की अनदेखी कर निर्णय को आगे बढ़ा रही है।कॉलेजों के यूनिवर्सिटी के घटक बनने से फीस और अन्य शैक्षणिक खर्च बढ़ेंगे, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Updated on:
05 Feb 2026 08:29 pm
Published on:
05 Feb 2026 08:29 pm