समारोह में करीब 550 पूर्व छात्रों ने भाग लिया
प्रारंभ में संगठन के अध्यक्ष नीतेश गांधी ने पदाधिकारियों का परिचय कराया
बेंगलूरु. जैन शिक्षण समूह के वाणिज्य स्नातक पूर्व छात्र संगठन की ओर से जयनगर स्थित परिसर में वार्षिक मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुलपति डॉ एन सुंदरराजन ने पूर्व छात्रों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की असली पहचान और उसका सही मूल्यांकन वहां से उत्तीर्ण छात्र छात्राओं से ही होता है।
ये छात्र छात्राएं ही देश विदेश के पटल पर संस्थान के सम्मान और ख्याति प्रदान करते हैं। प्रारंभ में संगठन के अध्यक्ष नीतेश गांधी ने पदाधिकारियों का परिचय कराया। अन्य वक्ताओं ने पूर्व छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार एक दूसरे से मिलते रहने की प्रेरणा दी। पूर्व छात्रों ने संस्थान में 25 वर्ष से सेवाएं दे रहे शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों का सम्मान किया। समारोह में करीब 550 पूर्व छात्रों ने भाग लिया।
----------
जरूरतमंदों को दिया शिक्षण सहयोग
बेंगलूरु. उत्तर प्रदेश सेवा मंडल ने न्यू नोबल इंग्लिश हाई स्कूल नागवार में दो बालिकाओं की फीस की राशि का चेक प्रधानाध्यापक को सौंपा। अध्यक्ष एनके गुप्ता, सचिव योगेश मित्तल, राकेश गोयल, अखिलेश्वर त्रिपाठी ने यह चैक सौंपा।
--------
जेसीआई बेंगलूरु गार्डन सिटी की कार्यशाला
बेंगलूरु. जेसीआई बेंगलूरु गार्डन सिटी की ओर से आयोजित चार दिवसीय जोन ट्रेनर्स वर्कशॉप में 30 प्रतिभागी शामिल हुए। वर्कशॉप में ट्रेनर प्रदीप बालाकृष्ण, सह ट्रेनर विश्वनाथ और रश्मि सतीश ने मार्गदर्शन दिया। मुकेश भंडारी की अध्यक्षता में उपाध्यक्ष पिंकी चौहान, प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर कौशिक जैन और प्रोजेक्ट डायरेक्टर रिनी बडोला ने कार्यभार संभाला।
----------
इस्कॉन मंदिर में हुई विशेष पूजा
मैसूरु. इस्कॉन मंदिर मैसूरु में सोमवार को पाणी हट्टी चूड़ा दही कार्यक्रम संपन्न हुआ। सत्यगाला कावेरी नदी के समीप वरदराजा स्वामी मंदिर में चैतन्य महाप्रभु व नित्यानंद प्रभु के अर्च विगृह का अभिषेक कर मंगल आरती की। संत रसिका शेखरदास प्रभु ने उत्सव के बारे में जानकारी दी। भक्तों को प्रसाद वितरित किया।