बैंगलोर

नम्मा मेट्रो की कन्नड़ उद्घोषणाओं को स्वर देने वाली अपर्णा वस्तारे का कैंसर से निधन

पर्णा की आवाज, दयविट्टू गमनिसी, मुंदिना निलदाणा .." बेंगलूरु के मेट्रो यात्रियों के बीच लोकप्रिय है। अपर्णा ने कई सरकारी कार्यक्रमों की मेजबानी भी की और अपनी बेबाक कन्नड़ मेजबानी के लिए जानी जाती हैं।

less than 1 minute read

बेंगलूरु. नम्मा मेट्रो में कन्नड़ उद्घोषणाओं के पीछे की आवाज और लोकप्रिय अभिनेत्री अपर्णा वस्तारे (57) का बीती रात यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। बताया गया है कि वे फेफड़ों के कैंसर से पीडि़त थीं। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अपर्णा की आवाज, दयविट्टू गमनिसी, मुंदिना निलदाणा .." बेंगलूरु के मेट्रो यात्रियों के बीच लोकप्रिय है। अपर्णा ने कई सरकारी कार्यक्रमों की मेजबानी भी की और अपनी बेबाक कन्नड़ मेजबानी के लिए जानी जाती हैं। मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने सोशल मीडिया पर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अपर्णा का अंतिम संस्कार कर्नाटक के होयसला क्षेत्र की परंपरा के अनुसार किया गया। उन्हें मंगलवार को जयनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपर्णा का गुरुवार रात करीब 9:40 बजे निधन हो गया।

Published on:
12 Jul 2024 11:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर