बैंगलोर

आचार्य कुमुदनंदी का अवतरण दिवस मनाया

आचार्य कुमुदनंदी को 55 श्रावक-श्राविकाओं ने शास्त्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2018, 6:35 PM IST
janism
आचार्य कुमुदनंदी का अवतरण दिवस मनाया

बेंगलूरु. आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर साउथ एण्ड सर्कल में मुनि अर्पण सागर व भट्टारक कनकगिरि के स्वामी भुवनकीर्ति के सान्निध्य में शनिवार को आचार्य कुमुदनंदी का 55वां अवतरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का शुभारंभ मंगलाचरण व दीप प्रज्वलन से हुआ। आचार्य कुमुदनंदी को 55 श्रावक-श्राविकाओं ने शास्त्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सम्मेद शिखर विधान भी संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि त्यागी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, अनीता हेगड़े, चक्रेश्वरी महिला समाज अध्यक्ष डॉ. एसडी प्रेमकुमारी तिम्मम्पा, जितेंद्र कुमार, विमुक्त कुमार थे। धर्मसभा में आचार्य कुमुदनंदी ने कहा कि भगवान के अंदर सद्गुण ही सद्गुण हैं और हमारे अंदर सद्गुण और दुर्गुण है। मनुष्य सद्गुण और दुर्गुण का जोड़ है।

आदमी जितना अधूरा होता है उतना ही अभिमान करता है। अभिमान दुर्गुण है। दुर्गुण अज्ञानियों की सम्पदा है। एक तरफ भगवंता है और दूसरी तरफ माया और संसार के दो विभाग हैं। आदमी इन दोनों के बीच में फंसा हुआ है। आदमी एक दूसरे से कुशलक्षेम पूछते हैं और कहते हैं आप कैसे हैं। सब ठीक है। मुस्करा कर कहते हैं-अच्छा हूं, सब ठीक है। आदमी तब तक ठीक नहीं हो सकता है जबतक अंत:करण निर्मल न हो, शुद्ध न हो। कीचड़ में खड़े आदमी के पांव साफ नहीं रह सकते।

---

परमात्मा के भव का प्रभाव महत्वपूर्ण
बेंगलूरु. जिनकुशल सूरी जैन आराधना भवन बसवनगुड़ी में साध्वी प्रियरंजनाश्री ने कहा कि परमात्मा के प्रभाव को समझने के लिए द्रव्य, काल, भाव और भव के प्रभाव को समझना होगा। उन्होंने कहा कि इन पांचों में भी भव का सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव है। यदि हम नरक में हंै तो परमात्मा का प्रभाव कैसे जान पाएंगे। उनके स्वरूप को भी नहीं जान पाएंगे, पहचान पाएंगे।

बिना ध्यान, ज्ञान, साधना के परमात्मा के प्रभाव का अनुभव कर नहीं पाएंगे। इसलिए भव का प्रभाव महत्वपूर्ण है। हमें इस जीवन में भव बंध करते समय जागरूक रहना होगा। आप जैसा भव बंध करेंगे अगला भव वैसा ही मिलेगा। भव अच्छा मिला तो धर्म मिलेगा। साध्वी ने कहा कि हम वास्तविक जीवन में उल्टा कर रहे हैं, हमें भव संभालना चाहिए।

Published on: