
बेंगलूरु. सहस्र औदिच्य भट्ट ब्राह्मण समाज कर्नाटक की आमसभा नागमंगला में हुई। हीरालाल दामोदर ने दीप प्रज्ज्वलन किया। अध्यक्ष सतीश राजगुरु ने सदस्यों से समाज के विकास और उत्थान की अपील की। कोषाध्यक्ष नारायण वशिष्ठ ने वार्षिक लेखा जोखा पेश किया। संगठन मंत्री दिनेश कुमार सीरा ने स्वागत करते हुए समाज की एकता व संगठन को मजबूत करने पर प्रकाश डाला।
बैठक में आगामी दीपावली स्नेह मिलन, वित्तीय, शिक्षा, प्रतिभवान विद्यार्थियों के सम्मान, खेल प्रतियोगिता आदि आयोजनों पर चर्चा की गई। समाज सदस्यों ने फूलचंद दामोदर का सम्मान किया। बैठक में रमेश ठाकुर, जनक कुमार, हीरालाल, पिन्टू, हेमंत जोशी, अशोक कुमार, दिलीप नून, विकास, सूरजमल, श्रवण, किशन दवे, प्रकाश कुमार, संजय, नारायण त्रिवेदी, ललित भारद्वाज आदि उपस्थित थे।
आराधना महोत्सव 25 से
रायचूर. राघवेन्द्र स्वामी आराधना महोत्सव का आयोजन मंत्रालय मठ स्थित राघवेन्द्र स्वामी मंदिर में 25 से 31 अगस्त तक किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मठ प्रमुख सुबुधेंद्रतीर्थ करेंगे। राघवेन्द्र अनुग्रह पुरस्कार पुरुवर्धन दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को दिया जाएंगे। यह पुरस्कार तिरुपति के विद्वान के. ई. देवनाथन, धारवाड़ के विद्वान गोविंदाचार्य वी नवलगुण्ड, बेंगलूरु के के. श्रीधर राव और बल्लारी के डाक्टर बीके श्रीनिवासमूर्ति को दिए जाएंगे।
जागरूकता रथ रवाना
मंड्या. मलवहल्ली तहसील के तालुक पंचायत भवन में विधायक के अन्दोणी गौड़ा ने समग्र कृषि अभियान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले लोक कलाकारों ने ढोल, नगाड़े बजाकर स्वागत किया। मौके पर विश्वनाथ, रमेश कुमार, नंद कुमार, परमेश कुमार, रविकुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
नि:शुल्क आवेदन आज से
बेंगलूरु. इएक्सडी रिंग्स की ओर से खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से बाइचुंग भूटिया फुटबॉल संस्था के सहयोग से बेंगलूरु सूकर टैलेंट हंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 5 से 20 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के चयन के लिए बुधवार से नि:शुल्क पंजीयन शुरू होगा। चयनित खिलाडिय़ों को फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
न्हैयालाल सुराणा महामंत्री मनोनीत
बेंगलूरु. सुराणा संघ में कन्हैयालाल सुराणा को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। यह जानकारी अध्यक्ष अशोक सुराणा ने दी।