5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डै्रगन ब्रीद आइस्क्रीम की बिक्री के खिलाफ प्रदर्शन

कर्नाटक रक्षणा वेदिके के अरविंद शर्मा के मुताबिक इससे पहले भी शहर में ऐसे पार्लर खोले गए थे
2 min read
Google source verification
icecream

डै्रगन ब्रीद आइस्क्रीम की बिक्री के खिलाफ प्रदर्शन

मैसूरु. स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होने के बावजूद शहर में धडल्ले से बिक रही लिक्विड नाइट्रोजन गैस वाली ड्रैगन ब्रीद आइस्क्रीम पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को कई कन्नड़ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किए। कर्नाटक रक्षणा वेदिके के अरविंद शर्मा के मुताबिक इससे पहले भी शहर में ऐसे पार्लर खोले गए थे तब स्थानीय विरोध के कारण यह पार्लर बंद किए गए लेकिन अब पुन: ऐसे पार्लर में आइस्क्रीम की बिक्री की जा रही है। कन्नड़ संगठनों ने ऐसे पार्लर पर प्रतिबंध लगाने की मांग के साथ शहर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।

विधायक ने सुनीं समस्याएं
मंड्या. केआरपेट विधायक के नारायण गौड़ा ने मंगलवार को मंडणकोड्डी गांव में जनसुनवाई की। ग्रामीणों ने गांव में लंबित मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने की मांग की। तहसीलदार महेश चंद्रा, ग्राम पंचायत सदस्य गौराअम्मा, तहसील पंचायत सदस्य जानकीराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।


लूट का प्रयास करते तीन युवकों को ग्रामीणों ने दबोचा
मंड्या. मद्दूर पुलिस ने पॉलिश करने के बहाने आभूषण लूटने के मामले में तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार बिहार के मिथुन, कुंदन शर्मा और गोविंद को पॉलिश करने के बहाने आभूषण लूटने का प्रयास करते समय ग्रामीणों ने पकड़ा था।

पर्यावरण जागरूकता रैली
मंड्या. श्रीरंगपट्टण तहसील के करीगदूर गांव में शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने मंगलवार को पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। पर्यावरण प्रेमियों, शिक्षकों, ग्रामीणों ने भी भाग लिया।

बच्चों को नोटबुक्स वितरित
बेंगलूरु. जिन शासन सेवा जैन महिला एकता मंच की ओर से मोरारजी देसाई स्कूल चामराजपेट, हॉस्टल में नोटबुक्स वितरित की गई। अध्यक्ष नारंगी बाई बाफना, सुकीबाई, सूरजबाई, शारदा, रेणी, मंजू आदि मौजूद रहीं।

महिला मंडल ने सुनी एकादशी कथा
मैसूरु. श्रावण माह की कामिका एकादशी के उपलक्ष्य में कुरबुगेरी क्षेत्र में राजस्थानी महिला मंडल के तत्त्वावधान में कथा का आयोजन किया गया। पंडित अमृतलाल भट्ट ने एकादशी कथा सुनाई।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग