6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अर्जुन की अगुवाई में नागपुरा से रवाना होगा 6 हाथियों का पहला जत्था

मैसूरु दशहरा: गज प्रयाण 23 अगस्त को
2 min read
Google source verification
mysuru dasara

अर्जुन की अगुवाई में नागपुरा से रवाना होगा 6 हाथियों का पहला जत्था

बेंगलूरु. ऐतिहासिक मैसूरु दशहरा में शामिल होने वाले हाथियों का गज प्रयाण 23 अगस्त को होगा। पहले जत्थे में कुल छह हाथी शामिल होंगे जो हुणसूर तालुक के नागपुरा जनजातीय बस्ती से परंपरागत पूजन एवं विधान के बाद मैसूरु के लिए रवाना होंगे।

सूत्रों के अनुसार 23 अगस्त को सुबह 11 बजे नागपुरा गांव के गिरिजणा आश्रम विद्यालय में मैसूरु जिला प्रभारी मंत्री जीटी देवेगौड़ा हाथियों की पूजा करेंगे और गज प्रयाण को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हाथियों के इस जत्थे की अगुवाई अर्जुन नामक हाथी करेगा। इसके अतिरिक्त बलराम, अभिमन्यु, कावेरी, चैत्रा और गोपी या विक्रम भी पहले जत्थे में रवाना होंगे। इनमें से चैत्रा को बंडीपुर हाथी अभयारण्य से सीधे मैसूरु लाया जाएगा जबकि अन्य हाथी नागपुरा से कूच करेंगे।

गज प्रयाण के अवसर पर नागपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसमें आदिवासी समुदाय के लोग और बच्चे परांपरागत नृत्य पेश करेंगे। मैसूरु दशहरा का मुख्य आकर्षण हाथियों का जुलूस रहता है जिसे जम्बो सवारी कहा जाता है। इसमें कुल 12 हाथी शामिल होते हैं। इस वर्ष दशहरा महोत्सव 10 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच है और 19 अक्टूबर को जम्बो सवारी के दिन माना जा रहा है कि अर्जुन की पीठ पर 750 किलोग्राम का स्वर्ण हौदा सजेगा जिसमें देवी की प्रतिमा विराजित रहती है। पहले जत्थे में आने वाले इन छह हाथियों की दशहरा महोत्सव में बेहद अहम भूमिका होगी।

दशहरा महोत्सव के लिए उप वन संरक्षक की ओर से कुल 15 हाथियों की सूची तैयार की गई थी और उसे पीसीसीएफ कार्यालय को भेजा गया जिसमें 12 हाथियों के नाम को अंतिम रूप दिया गया है। इस वर्ष दो नए हाथियों 37 वर्षीय धनंजय और 46 वर्षीय चैत्रा को शामिल किया गया है। पहले जत्थे के अगले कुछ दिनों के बाद हाथियों का दूसरा जत्था मैसूरु पहुंचेगा। बाद में दशहरा महोत्सव तक सभी हाथियों को विशेष खान-पान दिया जाएगा और जम्बो सवारी के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

भव्य रूप में मनेगा दशहरा
राज्य में बेहतर मानसून को देखते हुए इस वर्ष मैसूरु दशहरा महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। मंगलवार को जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें संभावित तौर पर दशहरा तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त अभिराम एस शंकर के अतिरिक्त एसपी अमित सिंह, डीसीपी डॉ विक्रम वी. आमटे, एमसीसी आयुक्त केएच जगदीश आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग