बैंगलोर

अब ऑनलाइन बिकेगी रेत, मलेशिया से आ रही खेप

एमएसआइएल से ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे रेत, 1.5 लाख टन रेत मलेशिया से आंध्र प्रदेश के कृष्णपट्टणम बंदरगाह पर लाया गया
2 min read
sand
अब ऑनलाइन बिकेगी रेत, मलेशिया से आ रही खेप

बेंगलूरु . रेत की तंगी से जूझते निर्माण उद्योग सहित आम लोगों को अब मकान बनवाने के लिए रेत की कमी नहीं होगी। बस एक क्लिक से रेत की बुकिंग हो जाएगी और कुछ समय बाद रेत की आपूर्ति हो जाएगी। मैसूरु सेल्स इंटरनेशनल लिमिटेड (एमएसआइएल) ने मलेशिया से आयातित रेत को ऑनलाइन बेचने की योजना बनाई है, जिसके लिए प्रति टन चार हजार रुपए का दर निर्धारित होगा।

एमएसआइएल की इस योजना से रेत माफिया पर नकेल कसेगी और आम लोगों को बिना किसी परेशानी के सीधे रेत खरीददारी करने की सुविधा होगी। एमएसआइएल जल्द ही ऑनलाइन रेत बिक्री की शुरुआत करेगा। आम नागरिकों के साथ ही बिल्डर को भी रेत बुकिंग की सुविधा होगी और वे किसी भी निकटस्थ एमएसआइएल यार्ड से 50 किलो के बोरे में रेत खरीद सकते हैं।

हालांकि बाद में यथास्थान पहुंचाने की सुविधा शुरू की जाएगी। राज्य में रेत की कमी को देखते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने मलेश्यिा से रेत आयात करने का करार किया था। इसी के तहत करीब 1.5 लाख टन रेत मलेशिया से आंध्र प्रदेश के कृष्णपट्टणम पोर्ट पर लाया गया और वहां से बेंगलूरु के चन्नसन्द्रा, रामनगर के बिड़दी, बेंगलूरु ग्रामीण के दोड्डबल्लापुर, तुमकूरु आदि स्थित एमएसआइएल के यार्डों में रेत की आपूर्ति की जा रही है। रेत को मलेशिया से कृष्णपट्टणम पोर्ट तक लाने में चार से छह दिनों का समय लगता है और वहां उसे 50 किलो की बोरी में रेत की पैंकिंग करने के बाद उसे मालगाड़ी से बेंगलूरु भेजा जाता है।

एमएसआइएल का कहना है कि मलेशिया से आयातित रेत दुनिया भर में अपनी उत्तम गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं। यह राज्य में 4000 रुपए प्रति टन (जीएसटी के साथ) की दर से बिक्री के लिए उपलब्ध है, जबकि स्थानीय रेत की कीमत दोगुनी है। ग्राहकों की सुविधा के लिए वे ऑनलाइन बुङ्क्षकग कराकर रेत खरीद सकते हैं। अगर आज बुकिंग की जाती है तो आज के दिन ही आपूर्ति संभव है। मलेशिया से हुए करार के अनुसार अगले पांच वर्षों तक प्रति महीने 3 लाख टन रेत की आूपर्ति राज्य में होनी है।

Published on:
28 Jun 2018 05:44 pm
Also Read
View All
धमकाना बंद करे सरकार, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी बोले- बातचीत विधान सभा में नहीं, किसानों के बीच होगी

पत्नी से विवादों के बाद हुआ अलग, फेमस एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में मिला बेंगलुरु के बिजनेसमैन का शव

NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक