
ग्रामीण खेलों को खोजने और बढ़ावा देने की जरूरत : कुलपति
बेंगलूरु. बेंगलूरु विवि के कुलपति प्रो. के.आर. वेणुगोपाल ने विद्यार्थियों से ग्रामीण खेलकूद के ऊपर भी ध्यान देने की अपील की। अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को बुधवार को पुरस्कृत करने के बाद उन्होंने कहा, गांवों में परम्परागत खेलों की जगह आधुनिकता में रंगे खेलों ने हथिया ली है।
खेल चाहे कोई भी प्रोत्साहन मिलना चाहिए। वे किसी भी खेल के विरोधी नहीं हैं। लेकिन ग्रामीण खेलकूद को खंगालने व बढ़ावा देने की जरूरत है। बीयू के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राचार्य प्रो. पी.सी. कृष्णमूर्ति, कुलसचिव प्रो. बी.के. रवि और कुलसचिव (मूल्यांकन) प्रो. सी. शिवराजू भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विद्यार्थियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
ड्रग्स के कारण सामाजिक, शारीरिक, सांस्कृतिक, मानसिक और आर्थिक तौर पर नुकसान उठाना पड़ता है
बेंगलूरु. भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलूरु (आइआइएम-बी) के विद्यार्थियों ने नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ ली। ड्रग दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में आइआइएमबी में आयोजित जागरूकता व्याख्यान में एन.एस. संस्थान बेंगलूरु के सचिव डॉ. सचिन सिन्हा ने कहा कि नशीले पदार्थ शारीरिक तंत्रिका तंत्र को तेज कर देते हैं और अलग तरह की शक्ति का एहसास करवाते हैं।
नशीले पदार्थों का दुरुपयोग अनेक प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है और अति गंभीर मामलों में मृत्यु भी हो सकती है। युवाओं से लेकर बच्चों तक में मादक पदार्थों के सेवन की प्रवृत्ति दिनों दिन एक गंभीर समस्या के रूप में बढ़ती जा रही है। नशे की लत लोगों केे शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और समग्र स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव छोड़ रही है। यह एक सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आर्थिक समस्या भी है।
ड्रग्स के कारण सामाजिक, शारीरिक, सांस्कृतिक, मानसिक और आर्थिक तौर पर नुकसान उठाना पड़ता है। मादक पदार्थों के प्रभाव से सभी नागरिकों को अवगत कराएं और इससे दूर रहने के लिए जागरूकता फैलाएं। आइआइएमबी के डीन (प्रशासन) एम.एस. नरसिम्हन ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
Published on:
28 Jun 2018 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
