बैंगलोर

घट स्थापना के साथ दुर्गा पूजा शुरू

शारदीय नवरात्रि: देवी के जयकारों से गूंजे पंडाल
2 min read
jainism
घट स्थापना के साथ दुर्गा पूजा शुरू

बेंगलूरु. कलश स्थापना के साथ बुधवार को शारदीय नवरात्र का शुभारम्भ हो गया। देवी दुर्गा की आराधना के दस दिवसीय आयोजन को लेकर लोगों के घरों में भी उत्साह रहा तो विभिन्न सामाजिक एंव पूजा समितियों द्वारा आयोजित की जा रही पूजा में भी श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कलश स्थापना के विधान किए। सिद्धार्थ सांस्कृतिक परिषद, बिहार भवन के तत्वावधान में आरटीनगर स्थित विनायका कल्चरल सेंटर में सार्वजनिक महोत्सव शुरू हुआ। बुधवार को सुबह 11.55 बजे कलश स्थापना का विधान सात पुजारियों के मंत्रोच्चार से आरंभ हुआ। सैकड़ों भक्तों ने माता भगवती को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

पूजा का संकल्प सपत्नीक पूजा अध्यक्ष केएन झा ने लिया। इस अवसर पर विजय शंकर सिंह, रामलखन सिंह, राजेश्वर सिंह, हरिश्चन्द्र झा, आनंद मोहन झा, देवेश चौबे, कैलाश बिहारी सहित परिषद के अध्यक्ष उदय कुमार, उपाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, सचिव अरुण झा, कोषाध्यक्ष रामकिंकर सिंह आदि उपस्थित थे। महिला मंडल की अध्यक्ष हीरा झा, शैल कुमारी, उषा झा, पल्लवी शर्मा, डेजी शर्मा, अनु शर्मा, विन्दु शर्मा आदि ने पूजा का
लाभ लिया।

कन्नडिग़ा बिहारियों की संस्था सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति की ओर से पैलेस ग्राउंड के प्रिंसेस श्राइन में आयोजित दशहरा महोत्सव का प्रारम्भ सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक कलश स्थापना से हुआ। वाराणसी के आचार्य नित्यानंद के सान्निध्य में पुरोहितों द्वारा वैदिक परंपरा से घट स्थापना की गई। आचार्यों ने दुर्गा सप्तसती का पाठ किया।

पुष्पांजलि, आरती, प्रसाद एवं महा प्रसाद का वितरण हुआ। दशहरा महोत्सव उप समिति के अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह तथा उनकी पत्नी रश्मि सिंह माता का पूजन किया। अरविंद शर्मा ने बताया कि कलश स्थापना के अवसर पर बिहार विधान परिषद के सदस्य कृष्ण कुमार सिंह, समिति के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, आमित सिंह, विमलेश कुमार, संजय सिंह, प्रमोद सिंह, रामकेवल सिंह आदि मौजूद थे।

मां दुर्गा पूजा समिति ट्रस्ट पीनिया सेकंड स्टेज के तत्वावधान में दुर्गा मंदिर भवन को भव्य रूप से सजाया गया है। बुधवार को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा की गई। विजय दशमी तक दशहरा महोत्सव के तहत प्रतिदिन धूमधाम से कई आयोजन होंगे। कलश स्थापन पर पर ट्रस्ट के सुनील तिवारी, रामसेवक सिंह, आनंद प्रकाश पांडेय, रामधनी गुप्ता, पी.एस.पांडेय, जगराम यादव आदि मौजूद रहे।

Updated on:
11 Oct 2018 05:22 pm
Published on:
11 Oct 2018 05:22 pm