बैंगलोर

नायक के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

सभी जमानत पर रिहा हुए और सचिन नायक विदेश फरार हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Oct 2018, 5:38 PM IST
jainism
नायक के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

बेंगलूरु. अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) ने भूखंड, अवास और फ्लैट देने के बहाने कई लोगों से करोड़ रुपए ऐंठने के आरोपी सचिन नायक के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।

ड्रीम्स इन्फ्रा और अन्य कई बोगस कंपनियों के नाम पर उसने लोगों को सस्ते भूखंड, आवास और फ्लैट देने के बहाने कई करोड़ रुपए ऐंठे थे।
सीआइडी ने इस मामले में सचिन नायक समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। सभी जमानत पर रिहा हुए और सचिन नायक विदेश फरार हो गया। सीआइडी ने गत सप्ताह दस लोगों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।

सीआईडी ने 16 हजार पृष्ठ का आरोप पत्र दाखिल किया है। सचिन नायक ने कुल 3,700 लोगों से 375 करोड़ रुपए ऐंठे हैं। धोखे का शिकार लोगों ने संपत्ति खरीदी से संंबंधित करार और कई दस्तावेज न्यायालय में पेश किए हैं।

नायक ने सीआइडी को पूछताछ के दौरान बताया कि उसने लोगों से ली रकम जमीन खरीदे, पहली पत्नी को तलाक देने के बाद गुजारा भत्ता देने, विभिन्न कार्यक्रमों में नेताओं और फिल्म कलाकारों को बुलाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए थे।

इस मामले में सीआइडी ने सचिन नायक, दिशा चौधरी, मनदीप कौर, वेंकटेश, संजय, जयशंकर समेत ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ आर्थिक अपराध मामलों के न्यायालय, आयकर विभाग में भी मामले दर्ज हैं। आरोपी पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए और फरार हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए न्यायालय ने वारंट जारी किए हैं।

Published on:
Also Read
View All