3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वर्णिम इतिहास बनाने जा रही है तेरापंथ महासभा

तेरापंथ सभा यशवंतपुर की ओर से उनका स्वागत किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 28 Oct 2018, 5:30 PM IST

jainism

स्वर्णिम इतिहास बनाने जा रही है तेरापंथ महासभा

बेंगलूरु. जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के अध्यक्ष हंसराज बेताला, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल गिडिय़ा व महामंत्री विनोद बैद ने शनिवार को यशवंतपुर में मुनि रणजीत कुमार व मुनि रमेश कुमार के दर्शन करने पहुंचे। तेरापंथ सभा यशवंतपुर की ओर से उनका स्वागत किया गया।

मुनि रणजीत कुमार ने कहा कि तेरापंथ महासभा शुभ भविष्य का स्वर्णिम इतिहास बनाने जा रही है। भविष्य को ध्यान में रखकर तेरापंथ विश्व भारती की परिकल्पना की गई है। तेरापंथ धर्म संघ की यह सर्वोच्च संस्था है।

मुनि रमेश कुमार ने कहा कि महासभा के माध्यम से अनेक तरह की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों का संचालन होता है। प्रारंभ में महिला मंडल ने मंगलाचरण किया। महासभा अध्यक्ष बेताला ने कहा कि तेरापंथ धर्म संघ एक सुसंगठित धर्म संघ है। हम सबका दायित्व एवं कर्तव्य है हम गुरु दृष्टि की आराधना सम्पूर्ण समर्पण के साथ करें।

महामंत्री बैद ने तेरापंथ विश्व भारती योजना को विस्तार से समझाई। यशवंतपुर सभा अध्यक्ष प्रकाश बाबेल ने गतिविधियों की जानकारी दी। महासभा के उपाध्यक्ष गीडिय़ा ने यशवंतपुर बेंगलुरु की ओर से स्वागत किया। महिला मंडल की प्रीति गादिया ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन मंत्री गौतम मुथा ने किया।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक